नैतिकता के आधार पर महापौर इस्तीफा दे - सरिता भगत, महिला कांग्रेस ने दिया ज्ञापन

बुरहानपुर- आज महिला कांग्रेस ने आयुक्त महोदय नगर निगम बुरहानपुर को ज्ञापन सौंपा। महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सरिता भगत ने बताया कि निगम में हो रही गड़बड़ीयो को लेकर कांग्रेस महासचिव अजय रघुवंशी व्दारा महापौर सहित दो भाजपा नेताओं पर आरोप लगाये गए, जिस पर प्रतिक्रिया स्वरूप एक नेता व्दारा स्पष्टीकरण मिडिया के माध्यम से दिया जा रहा। महापौर सहित दुसरे नेता व्दारा लगे आरोपों के संबंध में स्पष्टीकरण नहीं देना आरोप स्वीकार करने के बराबर है। निगम में जमा राजस्व गरीब जनता के मेहनत का पैसा है जो भ्रष्टाचार की भेंट नहीं चढ़ना चाहिए। आप निगम के प्रशासनिक अधिकारी है, मामला निगम से जुड़ा है इसलिए जांच कर सच्चाई जनता के सामने आना चाहिए। महापौर नियमों विरूद्ध दोषी पाए जाने पर इस्तीफा लिया जाए। इस दौरान महिला कांग्रेस की पदाधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post