बुरहानपुर :- बुरहानपुर में अंकित टॉकीज स्थिति कमल प्लाजा कॉम्प्लेक्स में एसबीआई बैंक की निचे एटीएम में रविवार सोमवार की रात करीब 2 बजे अचानक आग लग गई यहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने आग की सूचना पुलिस को दी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और तत्काल नगर निगम दमकल को बुलाया गया दो दमकलों की मदद से कुछ देर में आग पर काबू पा लिया गया लेकिन आग लगने से क्षेत्र में ह्ड़कंप मच गया आग का कारण फिलहाल शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है
शिकारपुरा थाना प्रभारी कमल सिंह पंवार ने बताया सूचना मिली थी कि एसबीआई बैंक का एटीएम है यहां पर आग लग गई है सूचना पर तत्काल फायर फाइटर को बुलाया गया कुछ देर में आग पर काबू कर लिया गया एक अधिकारी और एक जवान को यहां तैनात किया गया है बैंक मैनेजर और इंजीनियर को बताया गया है जांच के बाद पता चलेगा कि आग का कारण क्या है फिलहाल देखने पर यह स्थिति नजर आई है कि आग का कारण शॉर्ट सर्किट से लगी है गनीमत रही कि आग से दूसरी दुकानें चपेट में नहीं आई सुरक्षा की दृष्टि से यहां एक अधिकारी और एक जवान की ड्यूटी लगा दी गई इस हादसे में 3 एटीएम मसीने जली हैं कितना पैसा जल पाया अभी इसकी जानकारी नहीं हो पाई।
Tags
बुरहानपुर समाचार