डीटीएफ की बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश
दतिया @मेडीकल संसार न्यूज >>>>>>>>>>> कलेक्टर श्री संदीप माकिन की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स (बीबीबीपी) की बैठक का आयोजन कलेक्ल्ट्रेट सभागार में किया गया। डीटीएफ बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अरविन्द उपाध्याय के द्वारा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी जिला टास्क फोर्स एवं ब्लाॅक टास्क फोर्स की बैठक में उपस्थित अधिकारीगणों को उनके दायित्वों के बारे में बताया गया कि योजनांतर्गत किस अधिकारी के कौन से दायित्व है। उन्होने वन वाॅय वन करके योजना के सीएसआर के बारे में चर्चा की और उसको जिला स्तर पर कौन सी गतिविधियों के माध्यम से बढाया जा सकता है। बाल विवाह/वन स्टाॅप सेन्टर सखी दतिया के लगभग 1200 प्रकरणों को सुलह करा दिया गया है।
इसी क्रम में कलेक्टर श्री माकिन द्वारा विभागों के जिला अधिकारियों को योजना के कौन से मुददें है जिससे शिशु लिंगानुपात (सीएसआर) में गिरावट आ रही है। उन्होने जिला शिक्षा अधिकारी श्री यू.एन.मिश्रा को बालिका शौचालय के सुचारू फंगशनल करने के निर्देष दिये। उन्होने पीसीपीएण्डडीटी एक्ट के तहत प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला अधिकारिेयों की टीम का गठन करने के निर्देश दिये गये और इस कार्य में जो गैर सरकारी क्लीनिक संलिप्त पाये जावें उन पर कठोर से कठोर कार्यवाही करने को आदेशित किया।
कार्यक्रम के दौरान श्री रामजीशरण राय सामाजिक कार्यकर्ता/ जिला समन्वयक बच्चों की न्याय तक पहुँच कार्यक्रम ने बल विवाह मुक्त भारत अभियान की जानकारी देते हुए लिंग चयन आधारित गर्भपात को रोकने के सुझाव दिए। इस अवसर पर समस्त विभागों के जिला व ब्लॉक अधिकारी सहित श्री यशदीप सिंह राजपूत, श्री हेमन्त नामदेव, श्री गौरव अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


