बुरहानपुर/27 सितम्बर, 2024/-मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला कार्यालय बुरहानपुर द्वारा पंडित दीनदयाल जी की जयंती के अवसर पर एक दिवसीय व्याख्यानमाला का आयोजन संयुक्त जिला कार्यालय सभागृह में किया गया। जिसमें विकासखण्ड बुरहानपुर एवं खकनार की प्रस्फुटन समिति, नवंाकुर समिति, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम अंतर्गत संचालित बीएसडब्लू एवं एमएसडब्लू के छात्र-छात्रायें तथा परामर्शदाता सम्मिलित हुए।
व्याख्यानमाला में पंडित दीनदयाल उपाध्यायजी के जीवन, उद्देश्य एवं विचारों पर प्रकाश डाला गया। छात्र-छात्राओं को प्रेरक संदेश देकर जागरूक किया गया। जिला समन्वयक सुप्रिती यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि, इस अवसर पर अध्यक्ष मनोज माने, प्रमुख व्याख्याता अशोक पाटील, जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी लुसिया रावत, विकासखण्ड समन्वयक खकनार अमजद खान, परामर्शदाता मोहन पवार, परिषद के कार्यालयीन कर्मचारी लेखापाल सह लिपिक रविन्द्र देशमुख, कार्यालय सहायक आकाश सालुंके उपस्थित रहे।
Tags
बुरहानपुर समाचार