विद्यार्थियों ने ‘‘स्वच्छता ही सेवा‘‘-2024 पखवाड़ा की मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

प्रचार रथ गांव-गांव जाकर ग्रामीणजनों को दे रहा है स्वच्छता का संदेश  
बुरहानपुर/27 सितम्बर, 2024/- स्वच्छता को महत्व देने एवं जन-जन तक इसका संदेश देने के उद्देश्य से चलाये जा रहे ‘‘स्वच्छता ही सेवा‘‘ पखवाड़ा के तहत सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। उन्हें स्वास्थ्य लाभ देते हुए आवश्यक समझाईश भी दी जा रही है। इसी कड़ी में गुरूवार को शासकीय उर्दू स्कूल में नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विद्यार्थियों को ‘‘स्वच्छता ही सेवा‘‘ पखवाड़ा के बारे में बताया गया। उन्हें अपने आसपास के लोगों को भी अभियान के प्रति प्रेरित करने हेतु जागरूक किया गया। विद्यार्थियों ने ‘‘स्वच्छता ही सेवा‘‘-2024 पखवाड़ा की मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता के अभियान को सफल बनाने के लिए आव्हान किया।
वहीं ग्रामीण निकाय अंतर्गत प्रचार रथ के माध्यम से ग्रामीणजनों में जन-जागरूकता लायी जा रही है। यह प्रचार-रथ गांव-गांव भ्रमण करते हुए नागरिकों को स्वच्छता के संदेश के साथ शपथ भी दिलवा रहा है। लेख है कि ‘‘स्वच्छता ही सेवा‘‘ पखवाड़ा 17 सितम्बर से प्रारंभ है। जिसके तहत 2 अक्टूबर तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। शासकीय कार्यालयों में भी साफ-सफाई अभियान जारी है। गुरूवार को जिला आयुष कार्यालय एवं आयुष की सभी संस्थाओं में साफ-सफाई कर स्वच्छता की शपथ ली गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post