बुरहानपुर। बिम्ट्स महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत बजाज टू व्हिलर कंपनी द्वारा एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया गया। वर्कशॉप में टू व्हिलर चलाते समय यातायात नियमों का पालन किस प्रकार करना चाहिए, जिससे दुर्घटना से बचा जा सके, विस्तृत जानकारी प्रदान की।
संस्था के जनसंपर्क अधिकारी मिर्जा राहत बेग ने बताया कि ग्राम झिरी स्थित ईस्वम एकेडमी ऑफ टेक्निकल एण्ड जनरल एज्युकेशन बुरहानपुर द्वारा संचालित महाविद्यालय प्रो. बृजमोहन मिश्रा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड टेक्निकल साइंसेस बुरहानपुर में सड़क सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत बजाज टू व्हिलर कंपनी की वेलफेयर एवं सेल्स मार्केटिंग टीम द्वारा एक वर्कशॉप आयोजित की गई जिसमें विद्यार्थियों को रोड़ पर वाहन चलाने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी तथा बताया कि सड़क पर वाहन को चलाते समय यातायात नियमों पालन सही ढंग से करेंगे तो दुर्घटना से बचा जा सकता है। टू-व्हिलर में दी गई एसेसरीज टूल्स का सही समय पर उपयोग से किस प्रकार सड़क पर वाहन चलाते समय सुरक्षित रहा जा सकता है। वर्कशॉप में विद्यार्थियों से रोड़ सेफ्टी से संबंधित प्रश्न मंजुषा आयोजित की जिसमें सटीक उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। वर्कशॉप में नवीनतम टू-व्हिलर्स का प्रदर्शन भी किया गया जिसमें बताया कि इलेक्ट्रीक मोटर बाईक एवं स्कूटर, सीएनजी सह इलेक्ट्रीक मोटर बाईक जैसे टू-व्हिलर के उपयोग से वायु प्रदुषण को रोका जा सकता है एवं उर्जा का संरक्षण भी किया जा सकता है।
महाविद्यालय आयोजित में रोड़ सेफ्टी वर्कशॉप के सफल आयोजन अध्यक्ष श्रीमती राखी मिश्रा, उपाध्यक्ष अनिल जैन, सचिव अमित मिश्रा, प्राचार्य सैय्यद आसिफ अली, प्रशासनिक अधिकारी विशाल गोजरे, डॉ.जैनुद्दीन अली, डॉ.शीतल पाटीदार, प्रिन्यु थॉमस, शैलेन्द्र उपाध्याय, राजू पटेल, हेमलाल सोलंकी, अमोल काले एवं समस्त स्टॉफ ने शुभकामनाएं प्रेषित की।
Tags
बुरहानपुर समाचार