सहारा इंडिया में गरीब मध्यम परिवार का जमा पैसा वापस दिलाने की प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से ग्रामीणो ने की मांग , कलेक्टर को सौपा ज्ञापन


बुरहानपुर :- सिरपुर सहित जिले के अन्य गांवों के लोग सहारा इंडिया में जमा अपना पैसा वापस दिलाने की मांग को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे लोगों ने डिप्टी कलेक्टर राजेश पाटीदार को ज्ञापन सौंपकर उनके जमा किए गए पैसे वापस दिलाने की मांग की है ।
ग्रामीणों ने डिप्टी कलेक्टर को प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री और कलेक्टर के ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि सिरपुर और जिले के कई गरीब परिवार के महिलाओं और पुरुषों ने 15 सालों से सहारा इंडिया कंपनी में अपनी राशि एफडी और डेली कलेक्शन के रूप में जमा की थी जिसकी एफडी और पासबुक उनके पास है।

आप को बता दे की सहारा इंडिया कंपनी के चेयरमैन की मौत के बाद सुप्रीम कोर्ट ने भारत सरकार से उनकी बची हुई संपत्ति बेचकर खाताधारकों को फंड मुहैया कराने को कहा था लेकिन आज तक खातधारकों को उनकी एफडी और डेली कलेक्शन की राशि नहीं दी गई कई लोगों ने अपने बच्चों की पढ़ाई शादी के लिए एफडी की थी जो परिपक्व हो गई है जमाकर्ताओं का ऐसा लग रहा है कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है।

ग्रामीण गोपाल कालेकर किशोर मोहन पाटिल अय्युब गुलजार शेख सलीम सहित अन्य ने कहा प्रशासन इस मामले में संज्ञान लेते हुए हमारा पैसा वापस दिलाए अगर पैसे नहीं आए तो इसे लेकर जमाकर्ताओं भविष्य में आंदोलन करेंगे उन्होंने पहले कई जिलों में लोगों ने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के नाम भी ज्ञापन सौंपा था आज तक सरकार ने इस मामले में कुछ नहीं कदम नहीं उठाया जमा कर्ताओं को ऐसा लग रहा है कि उनके साथ में धोखाधड़ी हुआ जालसजी की गई है व उनका पैसा सरकार देने की नियत में नहीं है जबकि सरकार द्वारा सुभराय का नगदी व उनकी संपत्ति सरकार ने अपने पास रख ली है शान उक्त राशि देने में दिलाई बरत रहा है जिसके कारण लोग परेशान होकर आत्महत्या करने पर उतर आ गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post