बुरहानपुर - पुलिस प्रशासन द्वारा आगामी अनंत चतुर्दशी एवं मिलाद-उन-नबी त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही है। तैयारियों के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश द्वारा अधिकारियों के साथ ताप्ती नदी के घाटों एवं विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के तहत अधिकारियों द्वारा हतनुर पुल, हतनूर घाट, सतियारा घाट, राजघाट एवं मिलाद-उन-नबी के पर्व पर होने वाली नमाज एवं मेला व्यवस्था हेतु उतावली नदी के समीप नमाज स्थल का निरीक्षण किया। गणपति विसर्जन हेतु की जाने वाली तमाम व्यवस्थाओं जैसे विसर्जन के रूट एवं घाटों पर लाइटिंग की व्यवस्था, क्रेन व्यवस्था, नाव एवं तैराक दलों की तैनाती, वाहन पार्किंग आदि के संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए।
घाटों के निरीक्षण के दौरान अति. पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश, नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल, एडीएम श्री वीर सिंह चौहान, एसडीएम श्रीमति पल्लवी पुराणिक, होमगार्ड कमांडेंट श्रीमती मीनाक्षी चौहान, आयुक्त नगर निगम श्री संदीप श्रीवास्तव, तहसीलदार श्री नितिन चौहान, शहर के थाना प्रभारीगण एवं विसर्जन व्यवस्था से जुड़े अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Tags
बुरहानपुर समाचार