बुरहानपुर. नगर निगम में गुरुवार को कांग्रेस पार्षदों ने धरना दिया है कांग्रेस पार्षद अपने अपने वार्डो में विकास कार्य नहीं होने से नाराज है कई बार कांग्रेस पार्षद दल ने नगर निगम के खिलाफ धरने दिए लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला गुरुवार को एक बार फिर नगर निगम में विरोध जताया फर्स पर बैठ कर निगम के 2 साल बदहाल नारेबाजी कर विरोध किया गुस्साए पार्षदो ने निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा है ज्ञापन लेने के बाद निगम आयुक्त ने चेंबर में आकर समस्या सुनाने को कहा लेकिन गांधी कॉलोनी के पार्षद पति हाफिज मंसूरी करीब एक दर्जन कांग्रेस पार्षदो के साथ फर्श पर बैठ गए वो बाहर बात करने की जिद पर अड़ गए इस दौरान निगम आयुक्त और पार्षद पति के बीच बहस हो गई गुस्साए पार्षद पति हाफिज मंसूरी ने निगम आयुक्त को आत्मदाह की धमकी दी।
पार्षद पति हाफिज मंसूरी ने कहा अब मैंने पूरा प्लानिंग कर ली है मैं केरोसिन भी साथ में लाया हूं कुछ भी हो जाए आज फाइनल होगा आपका एटीट्यूड ऐसा ही होता है हर पार्षद से आप इसी तरह एटीट्यूड से बात करते हो आज तो फाइन होगा नहीं तो यहां से हम उठने वाले नहीं हैं आश्वासन के अलावा कुछ नहीं होता बार बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होती है वार्ड में आवारा पशुओं का आतंक है साफ सफाई नहीं होती सफाई कर्मचारी की कमी है हां मैंने धमकी दी अगर वार्डो की समस्या दो तीन दिन में हल नहीं होती तो मैं पूरा प्लानिंग से
नगर निगम अध्यक्ष अनीता यादव ने कहा काफी दिनों से आश्वासन पर आश्वासन मिल रहा था इसे लेकर नगर निगम आयुक्त से बात करूंगी काम कराए जाएंगे पार्षद प्रतिनिधि ने चेतावनी दी है लेकिन ऐसा नहीं होने दिया जाएगा हम काम करवाएंगे
नगर निगमायुक्त संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि गांधी कॉलोनी वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि ने ज्ञापन दिया था आज सुबह फोन पर भी उनसे बात की थी उन्होंने कहा मैं कार्यालय आकर बात करता हूं वह आज यहां आए उनका ज्ञापन लिया है जो भी समस्याएं हैं उनका निराकरण कराया जाएगा उन्होंने कहा कि मेरी समस्याओं पर तत्काल निराकरण नहीं किया गया तो मैं अनुचित कदम उठाउंगा मैंने कोई धमकी नहीं दी लेकिन इस तरह की अगर कोई धमकी देता है तो पुलिस को सूचित करना चाहिए इसलिए मैंने पुलिस को सूचना दिलवाई मेरा एटीट्यूड कभी किसी के साथ गलत नहीं रहता मैं शालीनता से ही बात करता हूं।
Tags
बुरहानपुर समाचार