बुरहानपुर :-आगामी त्योहारों को लेकर बुधवार शाम में अलग-अलग समय में जिले के सभी थानों में शांति समिति की बैठकें आयोजित हुई इसी को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम सभा कक्ष में डीजे साउंड सिस्टम संचालकों की मीटिंग ए एसपी अपर कलेक्टर एसडीएम द्वारा ली गई मीटिंग में शहर के सभी थाना प्रभारी कोतवाली शिकारपुरा गणपतिनाका लालबाग तहसीलदार उपस्थित रहे मीटिंग में शहर के करीबन 50 साउंड सिस्टम संचालकों को डीजे सिस्टम न बजाने एवं सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन और आगामी गणेश उत्सव में सिर्फ दो स्पीकर बॉक्स को निर्धारित डिसिबल छोटे वाहन में रखकर परमिशन प्राप्त कर बजाने की हिदायत दी गई ।
आगामी त्यौहार गणेश उत्सव को लेकर अयोजनकर्ताओ की भी बैठक सभी थानो मे थाना प्रभारी व नायब तहसीलदार द्वारा ली गई जिन्हें बताया गया की रात्रि में हर पंडाल में दो व्यक्ति सुरक्षा की दृष्टि से पंडाल मैं उपस्थित रहेंगे डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा छोटे दो स्पीकर लोडिंग गाड़ी में रखकर बजाने की समझाइए दी गई व शासन के अन्य दिशा निर्देशों के बारे में जानकारी से अवगत कराया गया।
Tags
बुरहानपुर समाचार