बुरहानपुर। उपनगर लालबाग स्थित बुरहानपुर ताप्ती मिल जो की कोरोना काल से बंद चल रही है, मिल ना चलने के एवज में एन.टी.सी.द्वारा श्रमिको कार्यदिवस के आधार पर आधा वेतन दे रही थी। जिसके चलते श्रमिको अपना परिवार का भरनपोषण करने मे असुविधा होने लगी थी।
सांसद ने की थी पूरे वेतन की मांग
खंडवा लोकसभा के सांसद मान.श्री.ज्ञानेश्वर जी पाटिल को जब वस्तुस्थिति का पता चला तब के तत्कालीन कपड़ा मंत्री श्री. पियूष जी गोयल से भेंट कर एवम पत्र व्यवहार कर रुका वेतन देने की जोरदार मांग करते रहने से कपड़ा मंत्रालय ने निर्णय लेकर मुंबई में रुका वेतन की पहली किस्त माह की डाली गई,तत्पश्चात दूसरी किस्त एवम् तीसरी किस्त डालने के पश्चात अभी भी 14 माह का आधा वेतन शेष रहा है। सांसद पाटिल जी ने पुनः सरकार के कपड़ा मंत्री श्री.गिरिराज सिंह जी से मिलकर एवम एन.टी.सी. की सी.एम.डी. से मिलकर शेष बचा आधा वेतन देने की पुनः जोरदार मांग करने पर कपड़ा मंत्रालय ने कार्यवाही करते हुए कुछ माह का वेतन देने का निर्णय लिया है।
सांसद श्री.पाटिल जी की प्रयास से अब तक ताप्ती मिल के श्रमिको को हुआ 10 करोड़ से अधिक राशि का भुगतान
ताप्ती मिल से सैकडो से अधिक श्रमिको को सांसद श्री.ज्ञानेश्वर पाटिल जी के प्रयास करोड़ों रु की राशि जो कि लगभग 34 माह की शेष आधा वेतन होता है,मिली जो निम्नानुसार है।
पहली किस्त दिनांक..20/4/24 को 20 माह की भुगतान राशि रू.5 करोड़ 84 लाख 91 हजार लगभग
दूसरी किस्त दिनांक 16/4/24 को भुगतान राशि 2 करोड़ 51 लाख 71 हजार लगभग
तीसरी किस्त दिनांक..9/5/24 को भुगतान राशि 1 करोड़ 87 लाख 66 हजार लगभग
इस प्रकार से 34 माह का रूका हुए आधा वेतन तीन किस्तों में प्राप्त हुआ, फिर भी अभी भी 14 माह का रूका वेतन का भुगतान होना शेष है। जिसके लिए सांसद जी प्रयास रत है।
अब मिलेंगे लगभग एक करोड़ तीस लाख रुपए 700 श्रमिको....सांसद श्री.पाटिल जी द्वारा लगातार प्रयासों से ताप्ती मिल के 700/..श्रमिको को 4 माह का वेतन लगभग एक करोड़ तीस लाख रुपए का भुगतान 2/3 दिनों के भीतर होने की पूरी संभावना है। दिल्ली स्थित एन टी सी भवन में सारी प्रक्रिया संपन्न होकर तैयार है। शीघ्र ही वेतन भुगतान होने जा रहा है।
शेष 10 माह के आधे वेतन के लिए करेंगे चर्चा....सांसद श्री.ज्ञानेश्वर जी पाटिल ने कहा है, कि मै दिल्ली में कपड़ा मंत्री एवम सी.एम.डी. से मिलकर शेष वेतन के लिए चर्चा करेंगे।
श्रमिको को हुआ हर्ष ...... श्रमिको जैसे ही यह जानकारी लगी कि,4 माह का वेतन सांसद श्री.ज्ञानेश्वर जी पाटिल के माध्यम से पुनः चर्चा एवम पत्र व्यवहार करने से इस माह से तथा आने माह आने त्यौहार के अवसर घरों में राशि मिलने से त्यौहार बड़े ही धूमधाम एवम उत्साह के साथ मनाए जाएंगे। सभी श्रमिको ने सांसद श्री.ज्ञानेश्वर जी पाटिल को धन्यवाद देते हुए उनका आभार व्यक्त किया। सांसद श्री पाटिल ने देश के प्रधानमंत्री श्री.नरेंद्र जी मोदी एवम कपड़ा मंत्री श्री.गिरिराज सिंह जी का आभार व्यक्त कर दोनों को धन्यवाद दिया ।
Tags
बुरहानपुर समाचार