सहकारिता कर्मचारी महासंघ की नई जिला समिति का गठन, ग्राम सिरपुर से जिला अध्यक्ष बने विजय राठौड़

बुरहानपुर - गणपति नाका स्थित पाटीदार धर्मशाला में सहकारिता कर्मचारी महासंघ की नई जिला समिति का गठन हुआ जिसमें पदाधिकारी का सम्मान स्वागत किया गया महासंघ खंडवा के मिश्रीलाल पटेल प्रदेश महामंत्री राजेश डोंगरे मार्गदर्शन में कार्यक्रम में कर्मचारी महासंघ के स्वर्गीय गोपाल चौहान को श्रद्धांजलि दी गई सहकारिता कर्मचारी संघ बुरहानपुर नवनिर्वाचित समिति का गठन हुआ जिला इकाई बुरहानपुर मे ग्राम सिरपुर से जिला अध्यक्ष विजय राठौड़ को नियुक्त करने पर ग्राम सहित समाज जनों में खुशी की लहर छाई रही और ग्राम के लोगों ने कहा सहकारिता कर्मचारी महा संघ के जिला अध्यक्ष राठौर जी के नियुक्त होने पर नई दिशा मिलेगी और नए कार्यों में रुचि होगी समाज जनो ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post