कच्चा या उबला हुआ कौन सा स्प्राउट्स है ज़्यादा फायदेमंद ?
आपको बता दें कच्चा स्प्राउट्स में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है वहीँ इसे उबालने से इसके पोषक तत्व कुछ कम हो जाते हैं लेकिन इसके बावूद दोनों ही स्प्राउट्स का सेवन आपकी सेहत लिए फायदेमंद हो सकता है।
कच्चे स्प्राउट्स में कैलोरी काफी कम होती है और फाइबर ज़्यादा पाया जाता है। जिस वजह से यह मोटापा को कम करने में फायदेमंद माना जाता है।
अगर आपका पाचन तंत्र कमजोर है तो कच्चे स्प्राउट्स में मौजूद बैक्टीरिया और एंजाइम आप की पाचन क्रिया को प्रभावित कर सकते हैं।
अगर आपका आपका इम्यून सिस्टम मजबूत है तो आप कच्चे स्प्राउट्स के सेवन बेझिझक कर सकते हैं। इससे आपको कोई भी समस्या नहीं होगी।
वहीं, उबले हुए स्प्राउट्स खाने में सॉफ्ट और टेस्टी लगते हैं। साथ ही उन्हें पचाना भी आसान होता है। ऐसे में जिन लोगों की लोगों की गट हेल्थ की परेशानी होती है उन्हें उबले हुए स्प्राउट्स का ही सेवन करना चाहिए।
अगर आपको पेट से जुड़ी परेशनियां ट्रिगर करती हैं तो आपको उबले हुए स्प्राउट्स का सेवन करना चाहिए।
इन समस्याओं में लाभकारी है स्प्राउट्स का सेवन:
अंकुरित स्प्राउट्स पाचन के लिए बेहतरीन माना जाता है। इसमें मौजूद इंजाइम आपक बिगड़े हुए पाचन तंत्र को बेहतर करते हैं।
स्प्राउट्स का सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट आंखों के सेल्स को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं।
अगर आपकी इम्यूनिटी कमजोर है तो आप स्प्राउट्स का सेवन करें। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
Tags
स्वास्थ्य संसार