बुरहानपुर :-आप पार्टी बुरहानपुर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 1033 हितग्राहियों को अब तक आवास योजना की राशि न मिलने पर गहरी चिंता व्यक्त की है जिसको लेकर मंगलवार को जनसुनवाई में मुख्यमंत्री कें नाम कलेक्टर को ज्ञापन सोपा पार्टी का कहना है कि नगर निगम बुरहानपुर के अधिकारियों द्वारा इस मामले पर कोई उचित ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिसके कारण शहरवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है पार्टी के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि वे इस मामले में त्वरित हस्तक्षेप करें और सुनिश्चित करें कि बुरहानपुर के सभी पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ जल्द से जल्द मिले, ताकि गरीबों के हर व्यक्ति को घर के सपने साकार हो सकें
ने कहा की आवास योजना के हितग्राहियों को लेकर ज्ञापन सौपा है 3 साल हो रहे हैं हितग्राहियो की राशि नहीं मिल रही है शहर के जो नेता है बड़े-बड़े अपने दावे करते हैं जो शहर केहितग्राहिय है बारिश के मौसम में पानी में रहने को मजबूर है जिसको लेकर आप पार्टी ने मुख्य मंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया है हितग्राहियो को जल्द से जल्द राशि मिल सके और मकान बना सके आप पार्टी बुरहानपुर यह भी मांग करती है कि नगर निगम अधिकारियों को इस संदर्भ में सख्त निर्देश दिए जाएं और उन्हें हितग्राहियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के लिए प्रेरित किया जाए।
Tags
बुरहानपुर समाचार