साइबर फ्रॉड से बचने के लिए बुरहानपुर पुलिस जिले में लोगों को कार्यशाला के माध्यम से कर रही जागरूक

बुरहानपुर :- मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिला में बुरहानपुर एसपी देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में व सीएसपी गौरव पाटिल तथा साइबर सेल टीम साइबर फ्रॉड से बचने के लिए लगातार जिले में लोगों को कार्यशाला के माध्यम से जगरुक कर रही हैं।

जिसको लेकर शुक्रवार को भी सीएसपी गौरव पाटिल तथा साइबर सेल टीम ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग के साथ मिलकर सेवा सदन कॉलेज जिला बुरहानपुर में साइबर जागरुकता कार्यशाला का आयोजन कर सेवा सदन कॉलेज के विद्यार्थियों तथा स्टाफ को साइबर जागरुकता संबंधी प्रशिक्षण दिया साइबर फ्रॉड से बचने हेतु अनजान कॉलर को कोई भी निजी जानकारी शेयर ना करना ही सर्वोत्तम उपाय है।

वही दूसरी और साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या 9479994590 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करने की अपील भी की गई साइबर टीम ने प्रोजेक्टर के द्वारा फाइबर फ्रॉड की छोटी से छोटी जानकारी भी बताई गई इस कार्यशाला मैं समस्त स्टाफ द्वारा साइबर कार्यशाला में दी गई जानकारी को सार्थक बताया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post