बुरहानपुर :- पोषण माह के तहत बुरहानपुर जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है शुक्रवार को सिंधीपुरा आंगनवाड़ी में पोषण माह का आयोजन किया गया जिसमें वार्ड की महिलाओं को पौष्टिक तत्वों से युक्त अनेक प्रकार के व्यंजनों को बनाकर महिलाओं को विटामिन कैल्शियम प्रोटीन आदि की जानकारी दी गई एवं मोटे अनाजों का प्रयोग करना चाहिए एवं गर्भवती किशोरी बालिकाओं को साफ सफाई के विषय में समझाइए दी गई सुपरवाइजर शफक खान मैडम के निर्देशानुसार कार्यक्रम संपन्न हुआ और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मंजू सिंह ठाकुर सावित्री वाने इंदुमती टक्कर किरण बारी एवं सभी सहायिकाएं उपस्थित थी।
Tags
बुरहानपुर समाचार