बुरहानपुर - मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी 28 सितंबर (शनिवार) को 33/11 केवी लालबाग ग्रिड का मेंटेनेंस करेगी। इसके कारण सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक कुछ क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित होगी। कार्यपालन इंजीनियर अभिषेक रंजन ने इसकी जानकारी दी।
प्रभावित समय - सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक
प्रभावित क्षेत्र -
उपकार नगर, रेल्वे स्टेशन, गुलाबगंज, पातोड़ा रोड, पारस टॉकीज, शासकीय अस्पताल (लालबाग) चिंचाला सम्पूर्ण क्षेत्र, दत्तमंदिर क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र, उपकार नगर, द्वारकापुरी, लक्ष्मी माता मंदिर, ताप्ती हॉस्पीटल, आदर्श कॉलोनी, बृजधाम कॉलोनी, अमृत नगर, पातोड़ा, चिंचाला लोधीपुरा इत्यादि क्षेत्र।
मेंटेनेंस काम की आवश्यकता को देखते हुए समय कम या ज्यादा किया जा सकता है।
Tags
बुरहानपुर समाचार
