तुलसी के पौधे पास कभी भी नही रखनी चाहिए ये 5 चीजें, पड़ने लगते हैं जीवन पर दुष्प्रभाव


हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का बहुत महत्व है। तुलसी में देवी लक्ष्मी की सुगंध होती है। कहा जाता है कि तुलसी के पौधे की नियमित पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि का महका रहता है। हर घर में तुलसी का पौधा होता है।
ऐसा कहा जाता है कि घर में तुलसी हमेशा हरी-भरी रहती है। सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। तुलसी की पूजा करने से माता लक्ष्मी के साथ-साथ नारायण का भी आशीर्वाद मिलता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कई बार हम तुलसी के पौधे को लेकर कुछ गलतियां कर बैठते हैं। जिसके कारण व्यक्ति के जीवन पर इसका गंभीर असर देखने को मिलता है।

'इन' चीजों के पास नहीं रखना चाहिए तुलसी

गणपति की मूर्ति/फोटो

तुलसी में कभी भी भगवान गणेश की मूर्ति/फोटो नहीं रखनी चाहिए। क्योंकि एक पौराणिक कथा के अनुसार भगवान गणेश ने तुलसी को श्राप दिया था. इसलिए भगवान गणेश की पूजा में तुलसा भी वर्जित है।

शिवलिंग 

कभी भी तुलसी के पौधे के पास नहीं रखना चाहिए। क्योंकि तुलसी केवल भगवान विष्णु को ही प्रिय है। तुलसी का पूर्व जन्म का नाम वृंदा था और वह जलंधर नामक राक्षस की पत्नी थी। जलंधर राक्षस कई लोगों पर अत्याचार करता था और महादेव उसकी पीड़ा से तंग आकर उसका वध कर देते थे। इसीलिए महादेव की पूजा में तुलसी का प्रयोग नहीं किया जाता है।

कचरे का डब्बा

तुलसी को बहुत ही पवित्र और देवी स्वरूप माना जाता है। इसलिए अपने आस-पास के क्षेत्र को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी के आसपास कूड़ादान या गंदगी रखने से आर्थिक हानि होती है।

झाड़ू

तुलसी के पौधे के पास कभी भी झाड़ू न रखें, क्योंकि इसका उपयोग सफाई के लिए किया जाता है। इसलिए तुलसी के पास झाड़ू रखने से घर में दरिद्रता आती है।

चप्पल

तुलसी के पौधे के पास कभी भी चप्पलें न रखें, ऐसा करने से देवी लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।



Post a Comment

Previous Post Next Post