विश्व आत्महत्या निषेध दिवस पर राज्य आनंद सस्थान द्वारा स्कूली बच्चों को किया गया जागरूक

बुरहानपुर/11 सितम्बर, 2024/- 10 सितम्बर, 2024 विश्व आत्महत्या निषेध दिवस के अवसर पर राज्य आनंद संस्थान द्वारा निर्देशित विभिन्न गतिविधियों के आयोजन की श्रृंखला में शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय बुरहानपुर में कार्यक्रम आयोजित रहा। 
राज्य आनंद संस्थान की ओर से जिला सम्पर्क व्यक्ति एवं आनंदम् सहयोगी श्री संजय गुप्ता ने विद्यार्थियों को जीवन का महत्व, शिक्षा, परीक्षा परिणाम, चिंता, उत्साह, आत्महत्या के कारण व इससे बचने के उपाय, प्रेरणादायी बातें, उज्जवल भविष्य आदि विषयों पर आवश्यक बाते बतलाकर बच्चों को जागरूक किया। इस अवसर पर शाला की वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती मंजुला पाटीदार सहित विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि आनंद संस्थान द्वारा संचालित अल्प विराम कार्यक्रम के तहत व्यक्ति के मन मस्तिष्क में व्याप्त अवसाद, दुख, चिंता, हताशा, पीड़ा, हीन भावना, निराशा, अनियंत्रित क्रोध, नशे की प्रवृति, संवादहीनता की स्थिति से व्यक्ति को बाहर निकालने हेतु पूर्व से ही अनेक गतिविधियां आयोजित की जाती है। इसी परिप्रेक्ष्य में विश्व आत्महत्या दिवस पर इन गतिविधियों के माध्यम से जन-जागरूकता लाने का कार्य किया जा रहा है।  

Post a Comment

Previous Post Next Post