ग्राम सिंधखेड़ा में सफाई मित्रों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

बुरहानपुर/11 सितम्बर, 2024/-मंगलवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर नावरा द्वारा ‘‘स्वच्छता ही सेवा‘‘ पखवाड़ा के अंतर्गत सिंधखेड़ा में सफाई मित्र (सफाई कर्मी) व ग्रामीणों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर औषधियां वितरित की गई। शिविर में आयुष विभाग की टीम द्वारा वात रोग, उदर रोग, ज्वर, चर्म रोग, कास, प्रतिश्याय, रक्ताल्पता, स्त्री रोग आदि रोगों से ग्रस्त रोगियों की चिकित्सा व उपचार किया गया। शिविर से 83 रोगी लाभान्वित हुए।
विदित है कि कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार आयुष विभाग अपनी सेवाएं गांव-गांव तक पहुंँचा रहा है। ग्रामीण ईलाकों, आदिवासी क्षेत्रों, फाल्यों तक आयुष औषधियाँ प्रदाय की जा रही है। ग्रामीणों को बीमारियों से बचाव, स्वच्छ एवं स्वस्थ्य जीवन शैली के उपाय भी बतलाये जा रहे है।  

Post a Comment

Previous Post Next Post