बुरहानपुर/11 सितम्बर, 2024/- कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा 14 सितम्बर, 2024 को जिले के शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों व उनके परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार हेतु निःशुल्क जिला स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह स्वास्थ्य मेला जिला पंचायत बुरहानपुर परिसर में प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित रहेगा।
कलेक्टर सुश्री मित्तल ने स्वास्थ्य मेला के सफल आयोजन हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.राजेश सिसोदिया को नोडल अधिकारी व सिविल सर्जन डॉ प्रदीप मोजेस को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
स्वास्थ्य मेला में स्वास्थ्य परीक्षण हेतु डॉ.दर्पण टोके (शल्य विशेषज्ञ), डॉ.आर्यन गढ़वाल (चिकित्सा अधिकारी), डॉ.तबरेज (डीआरपी चिकित्सक), डॉ.दीपक सहस्त्रे सहित अन्य चिकित्सक अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
Tags
बुरहानपुर समाचार