इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर युवक की मौत से पहले शोरूम में हुई मारपीट, समाजजन ने शिकारपुरा थाने पहुंचकर आक्रोश जताया आरोपियों पर सख्ती कार्रवाई की मांग

बुरहानपुर :- बुरहानपुर जिले के इंदौर इच्छापुर हाईवे पर शिकारपुरा थाने के सामने गुरुवार को सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले ने नया मोड़ सामने आया हैं जानकारी मिली है कि हादसे से एक दिन पहले युवक के साथ मारपीट की गई थी युवक मारपीट की शिकायत दर्ज कराने के लिए बाइक से शिकारपुरा थाने आ रहा था लेकिन तभी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई इस मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।

अब युवक के एक साथी युवक की शिकायत पर पुलिस ने शोरूम के कर्मचारी इमरान सहित अन्य के खिलाफ भी मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है वहीं इसे लेकर शनिवार को समाजजन ने शिकारपुरा थाने पहुंचकर आक्रोश जताया आरोपियों पर सख्ती से कार्रवाई की मांग की।

यह है पूरा मामला

26 सितंबर को दोपहर रूपेश पिता सुभाष सालवे निवासी सलीम कॉलोनी को शिकारपुरा थाने से कुछ दूर पहले ट्रैक्टर ट्राली चालक ने टक्कर मार दी हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई इससे पहले युवक के साथ मारपीट हुई थी उसके साथी सागर पिता रविंद्र मेढ़े ने पुलिस को शिकायत की है कि मैं और मेरी मौसी का बेटा रूपेश 26 सितंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे अमरावती रोड स्थित बजाज शोरूम गए थे जब से बाइक ली है तब से सर्विसिंग के लिए शोरूम से एक बार भी फोन नहीं आया इस दौरान इसी बात कोलेकर रूपेश और स्टाफ की झूमाझटकी हुई थी इसके बाद मैं वहां से अपने घर बक्खारी वापस आ गया रूपेश वहीं था कुछ देर बाद उसने अपने जीजा को फोन लगाया कि मेरे से साथ शोरूम में मारपीट की गई है वहीं शोरूम से लौटते समय हादसे में रूपेश की मौत हो गई।

इसे लेकर काफी संख्या में समाजजन शिकारपुरा थाने पहुंचे दत्तु मेढ़े ने कहा समाज के युवक के साथ मारपीट हुई यह ठीक नहीं हे वह बजाज शोरूम में गया था वहां उसे रॉड से मारा गया है वह अपनी जान बचाते हुए तेज गति से आया और हादसे का शिकार हो गया इसके बाद उसकी मौत हो गई पुलिस से मांग की है कि जो लोग इसमें शामिल हैं उनके खिलाफ कार्रवाई हो।

प्रियांक सिंह ठाकुर ने कहा की शोरूम में युवक के साथ हुई वह निंदनीय नहीं है शोरूम मालिक स्टाफ को इसकी सूचना पुलिस को देना चाहिए थी लेकिन उन्होंने मारपीट की इसका वीडियो वायरल हुआ है इसकी जांच होनी चाहिए।

शिकारपुरा थाना प्रभारी कमलसिंह पवार ने कहा कि सागर नामक युवक ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके और उसके साथी मृतक के साथ मारपीट की गई शिकायत पर इमरान और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है डीवीआर जब्त कर सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं मारपीट का केस अलग दर्ज किया गया है फिर भी जो भी तथ्य होंगे उसकी गहनता से जांच करेंगे।

शोरूम संचालक अरूण पारीख ने कहा कि मैं उस दिन शोरूम पर नहीं था शाम 4 बजे आया था मुझे मामले का पता चला था कि कुछ विवाद हुआ था जिन कर्मचारियों ने मारपीट थी उनके नाम पुलिस को बता दिए गए है।

Post a Comment

Previous Post Next Post