अर्चना चिटनिस ने ग्राम बोरगांवखुर्द में किया 37 लाख की लागत के अनेक विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण

बुरहानपुर :- विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस ने ग्राम बोरगांवखुर्द पंचायत अंतर्गत लगभग 37 लाख रूपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यां का भूमिपूजन-लोकार्पण कर ग्रामीणों को सौगात दी इस दौरान अर्चना चिटनिस ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानी और त्वरित निराकरण किया साथ ही जनप्र्रतिनिधियों एवं ग्र्रामीणों के साथ पौधारोपण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अर्चना चिटनिस ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा अनेक हितग्राहीमूलक योजनाएं संचालित की जा रही है सभी पात्र हितग्राही योजनाओं का लाभ लें उन्होंने लाड़ली लक्ष्मी योजना लाड़ली बहना योजना आयुष्मान भारत पेंशन योजना सहित अन्य योजनाओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देकर उपस्थितजनों को दी अर्चना चिटनिस ने ग्रामीणों को प्रेरित किया कि आगे आकर शासकीय योजनाओं का लाभ लें उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र हितग्राहियों को योजनांतर्गत लाभ दिया जाएगा इस मौके पर ग्रामीणों ने अर्चना चिटनिस का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही कहा कि अर्चना दीदी के विगत कार्यकाल में गांव में अनेक विकास कार्य किए गए जिसका साक्षी पूरा गांव ही नहीं सपूर्ण बुरहानपुर है विगत 5 वर्षांे में यह विकास की गति को विराम लग गया था लेकिन अब पुनः विकास कार्य आरंभ होकर मूर्तरूप ले रहे है

अर्चना चिटनिस ने ग्राम पंचायत बोरगांवखुर्द अंतर्गत पांचपुल के समीप 5 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण पन्ना साईनगर में मंदिर के पास 4 लाख की लागत से सौंदर्यीकरण शमशान घाट सौंदर्यीकरण कार्य 3 लाख गारबर्डी में सीसी रोड निर्माण 8 लाख आरसीसी शेड निर्माण कार्य 2.5 लाख चबूतरा निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य 2 लाख की लागत से होने वाले कार्यांे का भूमिपूजन किया वहीं 2 लाख की लागत से चेतन के घर से राजू पाटिल के घर तक सीसी रोड 1 लाख की लागत से देवीदास महाजन के घर से चेतन बोरनारे के घर तक सीसी रोड, 2.5 लाख की लागत से पदमाकर के घर से निसन बाई के घर तक सीसी रोड 2.98 की लागत से रमेश शेरू के घर से पीस शाला पांचपुल तक सीसी रोड निर्माण कैलाश प्यारेलाल की गली में 0.84 की लागत से सीसी रोड निर्माण एवं जमशेर रहीम के घर से माधव नानसिंग के घर तक 3 लाख रूपए की लागत से निर्मित किए गए सीसी रोड निर्माण का लोकार्पण किया।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल जिला पंचायत सदस्य दिलीप पवार जनपद पंचायत सदस्य देवीदास महाजन नरहरी दीक्षित विनोद कोली देवेन्द्र ठाकुर ईश्वर चौहान प्रशांत पाठक अमोल यादव मनोज महाजन एवं योगेश महाजन सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post