उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर ) कट्रोल करने के लिए ये फल हैं बेहद फायदेमंद


हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए आप कई तरह के फल डाइट में शामिल कर सकते हैं.

कीवी

कीवी में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है. इसमें कई सारे पोषक तत्व होते हैं. इसमें विटामिन सी, फाइबर और फोलेट होता है. ये पाचन तंत्र को स्वस्थ रखते हैं. ये त्वचा को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं. ये इम्युनिटी बढ़ाने में भी मदद करते हैं. इससे दिल के दौरे और स्ट्रोक आदि होने का खतरा कम होता है.

तरबूज

गर्मियों में तरबूज का सेवन शरीर के लिए बहुत अच्छा होता है. इसमें लगभग 90 प्रतिशत पानी होता है. ये हमें हाइड्रेटेड रखने का काम करता है. इसमें कई अन्य पोषक तत्व भी होते हैं. इसमें विटामिन सी, विटामिन ए, पोटैशियम, अमीनो एसिड और लाइकोपीन होता है. ये हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है.

आम

आम को फलों का राजा कहा जाता है. गर्मियों में आम का सेवन लोकप्रिय रूप से किया जाता है. ये बहुत स्वादिष्ट और हेल्दी होता है. इसमें फाइबर और बीटा कैरोटीन होता है. ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है.

स्ट्रॉबेरी

ये लाल रंग का खट्टा-मिठा फल बच्चों को बहुत पसंद होता है. इसे खाने के बाद आप बहुत ही फ्रेश महसूस करते हैं. इसमें विटामिन सी और ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है. ये हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है.

केला

केले में कई सारे पोषक तत्व होते हैं. इसमें पोटैशियम, फाइबर और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा होते हैं. ये हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है. ये पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है. इससे आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है.

नारियल या नारियल पानी

नारियल या नारियल का पानी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है. नारियल का पानी आपको हाइड्रेटेड रखता है. ये इलेक्ट्रोलाइट संतुलन को बनाए रखते हुए हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी मदद करता है. हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए नियमित रूप से एक गिलास नारियल पानी पिएं.

इन चीजों से करें परहेज -

​नमक

ऐसे फूड्स जिन्हें लंबे समय तक प्रिजर्व किया जा सकता हो उनमें नमक अधिक मात्रा में मिलाया जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि ये खाने की लाइफ को बढ़ाता है. लेकिन इसे लंबे समय तक रखने से इसमें सोडियम की मात्रा भी काफी बढ़ जाती है. ऐसे में ये हाइ ब्लड प्रेशर और हृदय रोग आदि का कारण बनता है.

ब्रेड

बहुत से लोग नाश्ते में ब्रेड के साथ मक्खन खाना पसंद करते हैं. ब्रेड मैदा से बनी होता है. ये स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकती हैं. इससे न केवल वजन बढ़ता है बल्कि ये शुगर को भी बढ़ाती है. इस कारण हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का सामना करना पड़ता है.

प्रोसेस्ड मीट

प्रोसेस्ड मीट में सोडियम बहुत अधिक होता है. इसे सैंडविच के लिए सॉस, अचार आदि के साथ टॉप किया जाता है. ये शरीर के सोडियम लेवल को बढ़ाता है. इससे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का सामना करना पड़ता है.

​कॉफी

कॉफी में अधिक मात्रा में कैफीन होता है. ये ब्लड प्रेशर को बढ़ाता है. कैफीन और चीनी ब्लड प्रेशर को बढ़ाने का काम करती हैं. इसलिए हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोगों को एनर्जी ड्रिंक का सेवन करने की सलाह दी जाती है.

​चीनी

मिठाई और अन्य स्नैक्स में चीनी का अधिक इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में व्यक्ति अपने दिनचर्या में जरूरत से ज्यादा चीनी के सेवन कर लेता है. ये स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक है. ये ब्लड प्रेशर को बढ़ाता है. इस कारण हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का सामना करना पड़ता है.

पीनट बटर

पीनट बटर में सोडियम बहुत अधिक मात्रा में होता है. इसे अधिक खाने से बचना चाहिए. अगर आप हाइपरटेंशन की समस्या से जूझ रहे हैं तो इसे खाने से बचें.



Post a Comment

Previous Post Next Post