यातायात संबंधी एवं नवीन कानूनों के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

बुरहानपुर/27 सितम्बर, 2024/-शासकीय जीजामाता पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में आज यातायात थाना एवं महिला पुलिस थाना के संयुक्त तत्वाधान में जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यातायात पुलिस थाना प्रभारी श्री नागेन्द्र सिंह ठाकुर ने टैªफिक नियमों की जानकारी दी। वही पीपीटी के माध्यम से दुर्घटनाओं का प्रस्तुतीकरण कर सुरक्षा उपाय एवं नियमों का पालन करने की सीख विद्यार्थियों को दी। उन्होंने लाससेंस, इंश्योरेंस एवं नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया। वहीं महिला पुलिस थाना टी.आई. श्री एच.आर. रावत ने नवीन कानून, महिला अपराध के नियमों में लागू संशाोधनों से विद्यार्थियों को अवगत कराया। जागरूकता कार्यशाला में प्राचार्य डॉ. दीपक शाह, स्टॉफ व छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।  

Post a Comment

Previous Post Next Post