बुरहानपुर :- बुरहानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस ने बुरहानपुर के पंडित शिवनाथ शास्त्री शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय की आवश्यक मापदण्डों की पूर्ति न होने के कारण निरस्त हुई प्रवेश मान्यता को लेकर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आयुष मंत्री इंदरसिंह परमार सहित संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर मान्यता को निरंतर जारी रखने हेतु अनुरोध किया।
सत्र 2024-25 हेतु भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग आयुष मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा आवश्यक मापदण्डों की पूर्ति न होने के कारण बीएएमएस पाठ्क्रम की 60 सीटों की प्रवेश मान्यता निरस्त की गई है जिससे म. प्र. राज्य के कई होनहार छात्रों को चिकित्सक बनने में वंचित होना पडे़गा मान्यता निरस्त होने की जानकारी मिलते ही बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस ने संबंधित अधिकारियों को अपील करने के निर्देश दिए साथ ही मुख्यमंत्री एवं आयुष मंत्री से मुलाकात कर महाविद्यालय की कमियों की पूर्ति और प्रवेश मान्यता निरंतर बनाए रखने हेतु मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से उच्चत्तम प्रयास किए जाने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करने का कष्ट करें जिससे छात्रों को भविष्य में चिकित्सक बनने हेतु लाभांवित किया जा सके क्षेत्र एवं प्रदेश के छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए मान्यता प्राप्त करने के पूर्ण प्रयास किए जा रहे है शीघ्र ही भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग आयुष मंत्रालय नई-दिल्ली द्वारा अपील पर विचार किया जाकर महाविद्यालय की प्रवेश मान्यता प्राप्त हो सकेगी।
Tags
बुरहानपुर समाचार