बुरहानपुर :- बुरहानपुर एसपी देवेन्द्र पाटीदार व्दारा अवैध शराब के विरुध्द प्रभावी कार्यावाही हेतु निरंतर निर्देशित किया जा रहा था इसी तारतम्य मे एएसपी अंतर सिंह कनेश एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नेपानगर निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में गुरुवार को मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई की तलावडी तरफ से एक्ट व्यक्ति मोटर सायकल पर अवैध शराब लेकर आने वाला है सूचना पर अमल करते हुये विजय चौधरी के खेत के पास ग्राम डोईफोडिया में मोटर सायकल का आने का इंताजर करते रहे कुछ देर बाद बताये हुये जगह पर एक व्यक्ति मोटर सायकल पर दोनो तरफ सफेद झोला बांधे हुये आ रहा जिसे घेराबन्दी कर रोका गया जिससे उसका नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम दिनेश पिता थानसिह जाति भिलाला उम्र 21 साल निवासी आमगाँव का रहना बताया जिसके कब्जे से दो सफेद झोले में रखी अवैध देशी प्लेन 4 पेटी कुल 200 क्वार्टर कीमती 14000 एवं गोवा कम्पनी की 3 पेटीया कुल 150 क्वार्टर कीमती 15000 कुल 63 लीटर कीमती 29000 रुपये एवं एक मो.सा प्लेटिना क्र 68ZB7709 कीमती 20000 कुल जप्त की गई उक्त शराब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया वापसी पर थाना खकनार मे अपराध क्रमांक 520/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध किया गया है
*महत्वपूर्ण भूमिका में*
निरीक्षक अभिषेक जाधव सउनि अमित हनोतिया प्रआर 06 शादब अली प्रआर 356 मुकेश पाटीदार आर. 347 मंगल पाल्वी आर. 33 विजेन्द देवल्ये की सराहनीय भूमिका रही।
Tags
बुरहानपुर समाचार