बुरहानपुर :- बुरहानपुर पुलिस की स्पोर्ट्स टीम ने खेल जगत में जिले का गौरव बढ़ाया है धार में दिनांक 23 जुलाई से 27 जुलाई तक आयोजित 60वें पश्चिमी जोन इंटर डिस्ट्रिक्ट एंड बटालियन पुलिस गेम्स 2024 में बुरहानपुर पुलिस के खिलाड़ियों ने 5 पदक जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की है थाना शाहपुर में पदस्थ आरक्षक रविंद्र राय ने 1500 मीटर रनिंग में गोल्ड मेडल थाना खकनार में पदस्थ आर. जितेंद्र चौहान ने 5 किलोमीटर एवं 10 किलोमीटर लॉन्ग रनिंग में सिल्वर मेडल डीआरपी लाइन में पदस्थ आर. क्षमा अलासिया ने 200 मीटर रनिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीतें रनिंग टीम ने 400×4 रिले रेस में ब्रॉन्ज मेडल जीता रिले टीम में आर. रविंद्र राय, आर. जितेंद्र चौहान, आर. लकी पटेल, आर. विवेक शर्मा शामिल हुए इस तरह बुरहानपुर पुलिस के खिलाड़ियों ने कुल 5 पदक अपने नाम किए ।
उक्त प्रतियोगिता में उज्जैन इंदौर संभाग के सभी जिले जीआरपी रेडियो फायर सर्विसेस पीटीएस इंदौर पीटीएस उज्जैन सहित कुल 21 यूनिट के करीबन 300 खिलाडियों ने भाग लिया था बुरहानपुर जिले से उक्त प्रतियोगिता में 10 खिलाड़ियों ने भाग लिया था पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर देवेन्द्र पाटीदार द्वारा बुरहानपुर पुलिस का नाम रोशन करने वाले मेडल विजेता खिलाड़ियों का सम्मान किया गया बुरहानपुर पुलिस सभी विजेता खिलाड़ियों को उनकी इन गौरवमयी उपलब्धियों के लिए बधाई प्रेषित करती है।
Tags
बुरहानपुर समाचार