बुरहानपुर – ट्रेन संख्या 11058 अमृतसर मुंबई पठानकोट एक्सप्रेस बुरहानपुर स्टेशन से रवाना हो रही थी तभी एक वृद्ध यात्री का ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसलने से वह प्लेटफोर्म और ट्रेन के बिच गेट पर लटक गया इसे देख सिविल ड्रेस में एक नौजवान ने दौड़कर उस यात्री को बाहर खीचकर उसकी जान बचाई l यह सिविल ड्रेस का जवान कोई और नही जी आर पि थाने में पदस्थ कोन्स्टेबल प्रकाश तिवारी थे l इसी जाबाज़ सिपाही प्रकाश तिवारी का आज ताप्ती सेवा समिति बुरहानपुर ने प्रशंसा पत्र शाल श्रीफल से सम्मानित किया l इस अवसर पर ताप्ती सेवा समिति के संरक्षक राजीव खेडकर “ सौराभ ने प्रकाश तिवारी द्वारा किये कार्य की सराहना करते हुए कहा की एक जवान ड्यूटी और ड्यूटीके बाद भी सदा सेवा में बना रहता है l उसकी ट्रेनिंग और संस्कार उसे जाबाज़ बनाते है l उसे साहसिक कार्य करने की प्रेरणा देते है l समिति अध्यक्ष श्रीमती सरिता भगत ने कहा की समिति जाबाज़ जवान के जज्बे को स्लैम करती है l समिति उपाध्यक्ष एवं कवियत्री प्रेमलता साकले ने घटित घटना के साहसिक विवरण के साथ प्रकाश तिवारी की सराहना की l महासचिव राजेश भगत , सचिव अता उल्ला खान , , कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र जोशी , जी आर पि थाना इंचार्ज सुरेश कुशवाह एवं हवालदार हरिशंकर दुबे के नेतृत्व एवं कार्य करने करने की प्रेरणा देने हेतु आभार मानकर प्रशस्ति पत्र भेंट किया l इस अवसर पर स्टाफ के सदस्य एवं गणमान्य जन उपस्थित थे l
Tags
बुरहानपुर समाचार