आरटीओ बैरियर के कर्मचारीयों ने आरटीओ बैरियर बंद होने को लेकर कलेक्टर कार्यालय में किया प्रदर्शन

बुरहानपुर :- राज्य सरकार द्वारा अंतरराज्यीय सीमा के आरटीओ बैरियरों को दिनांक 30 जून की मध्य रात्रि से बंद करने का विरोध बुरहानपुर में प्रारंभ हो गया है बुधवार को कलेक्टर कार्यालय में डेढ़ सौ से अधिक कर्मचारीयों ने ज्ञापन देकर प्रदर्शन किया

बुरहानपुर मज़दूर यूनियन अध्यक्ष ठाकुर प्रियांक सिंह ने कहा कि राज्य सरकार को बैरियर बंद करने से पूर्व पूरे मध्यप्रदेश में कार्यरत पांच हजार कर्मचारियों के भविष्य के बारे में भी सोचना चाहिए था उनके रोजगार की कोई वैकल्पिक व्यवस्था राज्य सरकार को करना चाहिए 

नई व्यवस्था लागू 10 होमगार्ड जवान परिवहन विभाग कर्मचारी की पुलिस के साथ संयुक्त ड्यूटी

जिले में भी नई व्यवस्था लागू हुई है जिसके तहत होमगार्ड जवानों की दो जगह ड्यूटी लगाई है मप्र महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित भोटा बैरियर और मप्र महाराष्ट्र की ही दूसरी सीमा देड़तलाई बैरियर पर 10 होमगार्ड जवान परिवहन विभाग कर्मचारी की पुलिस के साथ संयुक्त ड्यूटी लगाई गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post