बुरहानपुर :— नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव के निर्देशानुसार बुधवार को नगर निगम यातायात पुलिस की टीम द्वारा शहर में अतिक्रमण के खिलाफ मुहिम चलाई गई शहर में सबसे पहले सुबह 10 बजे नगर निगम की टीम द्वारा शिकारपुरा वार्ड संजय नगर व शिकारपुरा थाने के पीछे गलियों में लोगों द्वारा अवैध अतिक्रमण किया गया था जिसके तहत निगम ने 30 से अधिक मकानों पर बुलडोजर चला कर अवैध अतिक्रमण तोड़ा।
नगर निगम अतिक्रमण दस्ते के गोपाल महाजन ने बताया की नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव के निर्देश पर दो दिनों से शहर में अतिक्रमण मुहिम चलाई जा रही है मंगलवार को भी कार्रवाई की गई थी बुधवार को भी शिकारपुरा क्षेत्र में घरों के सामने के ओटले आदि तोड़े गए कई दिनों से शिकायत मिल रही थी वह सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत की गई थी इसी को ध्यान में रखते हुए निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव द्वारा वार्डो में टीम गठित कर कार्यवाही के लिए भेजी गई इस दौरान दुकानदारो ने दुकान के बाहर ओटला बना लिया था और रोड के ऊपर गाड़िया लगाकर कब्जा जमा लिया था पार्किंग के लिए जगह नहीं बच रही थी इसी को ध्यान में रखते हुए आज नगर निगम टीम द्वारा बुलडोजर के जेसीबी से सभी ओटले तोड़े गए मकान तोड़े गए वहां लगभग सभी घरों के आगे वाहन चढ़ाने के लिए नाली को कवर करते हुए सड़क पर स्लैब और सीढ़ी बनाई गई थीं।
कुछ घरों के आगे सड़क पर वाहन खड़ा करने के लिए सड़क से थोड़ी ऊंचाई पर प्लेटफार्म बनाया गया था नगर निगम की टीम बुलडोजर ट्रैक्टर-ट्रॉली व निगम कर्मचारियों के साथ कॉलोनी स्थित संजय नगर शिकारपुरा थाना वाली गली में पहुंची टीम ने एक सिरे से नाली को कवर करते हुए सड़क पर बनाई गई स्लैबों को बुलडोजर से तोड़ा इस दौरान निगम टीम की इस कार्रवाई का कुछ लोगों ने विरोध भी किया कुछ लोग स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए समय भी मांग रहे थे निगम टीम ने दोबारा इस तरह का अतिक्रमण न करने की भी चेतावनी दी
यह भी निगम ने हटाया अतिक्रमण
इसी प्रकार नगर निगम के अतिक्रमण अधिकारी संजय तिवारी नए यातायात सुबेदार नागेंद्र सिंह ठाकुर और पुलिस बल के साथ शहर के सबसे व्यस्ततम बाजार इकबाल चौक मंडी बाज़ार सुभाष चौक गांधी चौक होते हुए कमल टॉकीज आदि जगह पर दुकानों द्वारा बाहर अवैध अतिक्रमण फैलाकर रखा गया था इससे बाजार में खरीदारी करने आने वाले नागरिकों को एवं वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था इसी शिकायत को लेकर नगर निगम की टीम द्वारा जेसीबी से अतिक्रमण को हटाया गया वह तीन लोगों का चालानी कार्रवाई कर उनसे 2500 का जुर्माना वसूला गया कार्यवाही के दौरान निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव यातायात सुबेदार नागेंद्र सिंह ठाकुर कार्यपालन यंत्री प्रेम कुमार साहू अतिक्रमण प्रभारी संजय तिवारी उपयंत्री गोपाल महाजन अशोक पाटिल अनुज तारे राजपति यादव निगम के इंजीनियर अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
Tags
बुरहानपुर समाचार