यह चार लक्षण बन सकते हैं पथरी का कारण? जानिए लक्षण और बचने के उपाय ?


पथरी के लक्षण

1. तेज दर्द

पथरी का सबसे आम लक्षण पीठ के निचले हिस्से, पेट के किनारों या कमर में तेज दर्द होना है. यह दर्द अचानक शुरू हो सकता है और असहनीय हो सकता है. दर्द इतना तेज हो सकता है कि बैठने या लेटने में भी परेशानी हो सकती है.

2. पेशाब करते समय जलन या दर्द

पथरी यूरेटर में चली जाती है, जिससे पेशाब करते समय जलन या दर्द हो सकता है.

3. पेशाब में खून

पथरी होने पर पेशाब में खून भी आ सकता है.

4. बार-बार पेशाब आना

इसके कारण बार-बार पेशाब आने लगता है.

गंभीर लक्षण

मतली और उल्टी
पेट में सूजन
बुखार और ठंड लगना
थकान
कमजोरी
पेशाब करने में कठिनाई
पेशाब का रंग बदलना

पथरी से बचाव के उपाय

रोजाना भरपूर मात्रा पानी पीने से पथरी बनने का खतरा कम हो जाता है.
कैल्शियम और ऑक्सालेट युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन कम करें, जैसे कि हरी पत्तेदार सब्जियां, नट्स, बीज, चॉकलेट और कोला.
सोडियम युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन कम करें, जैसे प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ, डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ और फास्ट फूड.
बढ़ते वजन को कंट्रोल करने से भी पथरी बनने से रोका जा सकता है.
मांस का ज्यादा सेवन पथरी बनने का खतरा बढ़ा सकता है.
फल और सब्जियां पथरी से बचाव में मदद कर सकती हैं.
रोजाना एक्सरसाइज और योग करने से शरीर को कई बीमारियों से बचाया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Post a Comment

Previous Post Next Post