महिला कांग्रेस ने श्री राम मंदिर प्रांगण में किया पौधारोपण
बुरहानपुर - (निप्र) - मानसून के साथ ही विभिन्न संगठन पौधारोपण का कार्य कर रहे हैं ।
आज महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती सरिता भगत ने राजपुरा श्री राम मंदिर चौराहे पर अपनी महिला टिम के साथ पीपल का पौधा राम मंदिर के प्रांगण में लगाकर मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को पीपल के पौधे जल चढ़ाने एवं पूजा अर्चन हिंदू रीति रिवाज के अनुसार पीपल का महत्व है।
इस अवसर पर सरिता भगत ,मीनाक्षी महाजन ,अरुण शिवालकर, गुड्डन बाई ,मीरा चौहान आदि महिलाएं मौजूद थी।
Tags
बुरहानपुर समाचार