बालक छात्रावास में नशामुक्ति आयोजन : विद्यार्थियों को बांटे पुरुस्कार और दिलाई शपथ
बुरहानपुर (निप्र) : अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर सर्व सेवा संकल्प समिति द्वारा बालक छात्रावास उत्कृष्ट स्कूल के छात्रों के मध्य नशा मुक्ति के दुष्परिणाम, बचाव एवं सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया गया
उपस्थित छात्रों के बीच नशा मुक्ति प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया एवं विजेताओं को पुरस्कार वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर कोतवाली थाना प्रभारी श्रीमान सीताराम सोलंकी जी ने बताया कि आज के युग में नशाखोरी सबसे बड़ी समस्या है इस समस्या से निपटने के लिए सरकार के साथ समाज और व्यक्तियों सभी को सामूहिक लड़ाई लड़नी होगी। तभी इस समस्या का अंत होगा।
Tags
बुरहानपुर समाचार

