बुरहानपुर:—शनिवार को नगर निगम और जिला प्रशासन द्वारा इंदिरा कॉलोनी स्थित स्व परमानंद गोविंद जी वाला ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री द्वारा लाडली बहना योजना तथा रक्षाबंधन त्यौहार के 250 रु और 1250 की राशि का अंतरण आज 1897 करोड़ की राशि खाते में डाली गई कार्यक्रम में बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस महापौर माधुरी अतुल पटेल भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज माने जिला पंचायत सीईओ श्रृष्टि देशमुख ने कन्यापूजन कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शूभारंभ किया
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा विजयपुर श्योपुर से स्व सहायता समूह सम्मेलन एव रक्षाबंधन कार्यक्रम का लाइव आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य मंत्री मोहन यादव द्वारा 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों को ₹1897 करोड़ का अंतरण
तथा गैस रीफिल योजना में ₹52 करोड़ से अधिक एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन में ₹332 करोड़ की सहायता का राशि अंतरण की गई
विधायक अर्चना चिटनिस ने बताया कि मध्य प्रदेश राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए लाडली बहना योजना की शुरुआत की गई इस योजना के माध्यम से राज्य की सभी महिलाओं को 1250 रुपए प्रतिमाह की किस्त दी जाती है हालांकि इस अगस्त महीने में 15वीं किस्त के रूप में लाडली बहनों को खातों में 1500 रूपए की धनराशि मिली उन्हें आर्थिक तौर पर किसी भी अन्य व्यक्ति पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं है इस धनराशि के माध्यम से महिलाएं अपनी जरूरतों को आसानी से पूरा करने में सक्षम है
निगम महापौर माधुरी अतुल पटेल ने कहाँ कि रक्षाबंधन 2024 में 19 अगस्त को सेलिब्रेट होने वाला है इस मौके लाडली बहना को उपहार के रूप में सरकार ने 250 रूपये अतिरिक्त देने का निर्णय लिया है 1250 रुपए की किस्त के अलावा महिलाओं को यह राशि मिलेगी
निगम अध्यक्ष अनिता अमर यादव ने लाडली बहना योजना इस योजना के माध्यम से राज्य की सभी महिलाओं को 1250 रुपए प्रतिमाह की किस्त दी जाती है हालांकि इस अगस्त महीने में 15 वीं किस्त के रूप में लाडली बहनों को खातों में 1500 रूपए की धनराशि प्राप्त होगी
जिला पंचायत सीईओ श्रृष्टि देशमुख ने कहा कि इस योजना के द्वारा मिलने वाली वित्तीय सहायता के द्वारा महिलाएं इस धनराशि के माध्यम से महिलाएं अपनी जरूरतों को आसानी से पूरा करने में सक्षम है कार्यक्रम के अंत में देशभक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले बच्चो को पुरूस्कार प्रदान किये गये
बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस नगर निगम महापौर माधुरी अतुल पटेल निगम अध्यक्ष अनिता अमर यादव जिला पंचायत सीईओ श्रृष्टि देशमुख नगरीय प्रशासन विभाग इन्दौर से जे डी साहब जिला भाजपा अध्यक्ष मनोज माने एम आई सी पार्षद धनराज महाजन संभाजी सगरे महेंद्र इंगले भरत इंगले नितेश रोशन दलाल संध्या राजेश शिवहरे राजेश महाजन रितेश सरोदे अशीष शुक्ला निर्मला फुलवानी गौरव शुक्ला निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव उपायुक्त वित्त शैलेश गुप्ता सहायक आयुक्त ज्योति सुनारिया निगम के अधिकारी कर्मचारिय उपस्थित थे।
Tags
बुरहानपुर समाचार