बुरहानपुर - जिले के प्रमुख सामाजिक संगठन सर्व सेवा संकल्प समिति के द्वारा विगत कई वर्षों से नशा मुक्ति जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है इसी तारतम्य में सामाजिक न्याय विभाग के दिशा निर्देशों के अनुसार संस्था द्वारा बुरहानपुर शहर के व्यस्ततम चौराहों जैसे गांधी चौक, कमल टॉकीज चौक, इकबाल चौक , शनवारा चौक इत्यादि स्थानों पर संस्था के सदस्यों व सहयोगियों के द्वारा नशा मुक्ति के बैनर , पोस्टर एवं पैंपलेट्स के माध्यम से आने जाने वाले नागरिकों एवं दुकानदारों को नशा मुक्ति का संदेश दिया जा रहा है।
जनजागरण के इस अभियान में उन्हें नशे से होने वाले दुष्परिणामों एवं उनसे बचाव के उपाय भी बताए जा रहे हैं और उनसे नशा न करने के संकल्प पत्र भी भरवा जा रहे हैं ।
इस अवसर पर नशा मुक्ति केंद्र के संचालक डॉक्टर मनोज अग्रवाल ने बताया की वर्तमान समय में नशा एक ऐसा रोग है जिसकी वजह से हमारी युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है उनका भविष्य अंधकार की तरफ जा रहा है, महंगाई के इस दौर में जहां परिवार पालना मुश्किल है वहां पर नशे में लाखों रुपए बर्बाद किये जा रहे हैं। हमारा यही प्रयास है कि सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान बंद हो एवं लोग नशे से दूर रहें तभी हमारा शहर, हमारा समाज और हमारा राष्ट्र प्रगति करेगा, इसलिए हम लोग निरंतर जनता के बीच जाकर नशा न करने का आवाहन करते हैं ।
इस अवसर पर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री राजेंद्र सलूजा, श्रीमती राजनी गट्टानी,श्रीमती आशा दलाल ,श्री मोहम्मद मर्चेंट ,श्री अताउल्लाह खान आदि भी उपस्थित थे।
Tags
बुरहानपुर समाचार