एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत पूर्व महापौर अतुल पटेल द्वारा 1100 पौधे लगाकर अपना जन्मदिन मनाया

 बुरहानपुर :— एक पेड़ नाम मां के नाम अभियान के अंतर्गत नगर निगम महापौर माधुरी अतुल पटेल के पति पूर्व महापौर अतुल पटेल द्वारा अपने जन्मदिन के अवसर पर बोहडडा स्थित एस.टी.पी प्लांट पर 1100 पौधे लगाकर अपना जन्म दिवस मनाया गया नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा भी पौधारोपण किया गया इस एसपी प्लांट पर आगे चलकर आंवला वन के नाम से इस प्लांट का नाम रोशन हो इसलिए 1100 पौधे आंवला के लगाये गए
इस प्लांटेशन में 1100 पौधे लगाकर इसका नाम आंवला वन रखा गया है

एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत नगर निगम बुरहानपुर द्वारा पौधारोपण किया गया। जिसमें 1100 आंवले के पौधे लगाकर आंवला वन के रूप में विकसित किया जाएगा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर धरती को हरा-भरा बनाने के साथ पौधे लगाए गए 

बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत पूर्व महापौर अतुल पटेल के जन्म दिवस के अवसर पर एसटीपी प्लांट में 1100 आंवला के पौधों का वृक्षारोपण कर पूर्व महापौर अतुल पटेल को जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं दी कहा की प्रकृति पर ही पर्यावरण निर्भर करता है गर्मी, सर्दी, वर्षा आदि सब प्रकृति के सन्तुलन पर निर्भर करते हैं यदि प्रकृति समृद्ध एवं सन्तुलित होगी तो पर्यावरण भी अच्छा होगा और सभी मौसम भी समयानुकूल सन्तुलित रहेंगे यदि प्रकृति असन्तुलित होगी तो पर्यावरण भी असन्तुलित होगा पर्यावरण को शुद्ध बनाये रखने के लिए पेड़ों का होना बहुत जरूरी है

महापौर माधुरी अतुल पटेल ने कहा कि पेड़ प्रकृति का आधार हैं पेड़ों के बिना प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है जिससे वन क्षेत्र में काफी कमी आई है भावी पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक नागरिक को पौधारोपण करना चाहिए इस अवसर पर बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस महापौर माधुरी अतुल पटेल पुर्व महापौर अतुल पटेल निगम अध्यक्ष अनिता अमर यादव पुर्व विधायक रामदास शिवहरे पूर्व भाजपा नेता अरुण शेडे भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज माने पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर यादव भाजपा युवा नेता गजेन्द्र पाटिल नेता कैलाश पारीख नगर निगम के एम आई सी चैयरमैन संभाजी सगरे नितेश दलाल महेंद्र इंगले शाहपुर नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी पार्षद आशीष शुक्ला राजेश महाजन नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव कार्यपालन यंत्री प्रेम कुमार शाहू सहायक आयुक्त ज्योति सुनारिया शहर के जन प्रतिनिधि निगम अधिकारी कर्मचारि आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post