चन्द्रकला नेशनल स्कूल के पास दो मंजिला जर्जर मकान का पिछला हिस्सा भरभरा कर गिरा, मलबे में मकान मालिक दबा

बुरहानपुर :- बुरहानपुर शहर के वार्ड नंबर 24 चन्द्रकला नेशनल स्कूल के पास गुरुवार सुबह करीब 8.30 बजे जर्जर दो मंजिला मकान का पिछला हिस्सा भरभरा कर गिर गया गनीमत रही कि एक बड़ा हादसा टल गया हालांकि मकान के मलबे में मकान मालिक अली अकबर नवलखा दब गए जिन्हें पड़ोसी शिक्षक आसिफ और अन्य रहवासियों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया और उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा गया उन्हें सिर में मामूली चोट और पैर में फ्रेक्चर आया है।

रहवासि शिक्षक आसिफ ने बताया कि मकान 100 साल पुराना था और काफी जर्जर हो चुका था नगर निगम की ओर से दो बार नोटिस भी जारी किए गए थे बारिश के कारण मकान अचानक गिर पड़ा हादसे के समय घर में परिवार के अन्य लोग भी थे लेकिन गनीमत रही कि अन्य किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा वहीं सूचना मिलने नगर निगम की टीम भी मौके पर पहुंची वहां के स्थानीय रेहवासीयों का कहना है कि मकान का अगला हिस्सा भी काफी जर्जर हो चुका है वह भी किसी भी वक़्त गिर सकता है

मौके पर पहुंचे नगर निगम कर्मचारियों ने कहा आपसी विवादों के कारण अधिकांश लोग जर्जर मकान नहीं तोड़ते जबकि नगर निगम की ओर से लगातार नोटिस जारी किए जाते हैं सूचना मिलने पर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और अमले को काम पर लगा दिया गया बताया जा रहा है कि मकान का अगला हिस्सा भी जर्जर है एक महीने पहले भी नगर निगम की ओर से नोटिस जारी किया गया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post