छात्रों ने नशामुक्ति दूत बनकर नशामुक्ति का दिया संदेश

बुरहानपुर - सामाजिक न्याय विभाग बुरहानपुर के दिशा निर्देशों पर सामाजिक संस्था सर्व सेवा संकल्प समिति द्वारा संचालित श्री साई नशा मुक्ति केंद्र के द्वारा एनसीसी के विद्यार्थियों के साथ नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें विभिन्न स्थानों पर एनसीसी कैडेट्स के द्वारा बैनर पोस्टर के माध्यम से नशा मुक्ति के कार्य किए गए ,साथ ही नशे के दुष्प्रभाव वाले स्लोगन का प्रदर्शन भी जिला पंचायत परिसर, कलेक्टर परिसर, कोर्ट परिसर आदि क्षेत्रों में किया गया। 

इस अवसर पर नशामुक्ति केंद्र के संचालक डॉक्टर मनोज अग्रवाल ने बताया कि एनएसएस, एनसीसी के छात्रों ने नशा मुक्ति दूत की भूमिका निभाकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया है ।

आज का युवा अगर संकल्प ले ले कि नशे से दूर रहना है तो हमारी आने वाली पीढ़ियां न सिर्फ स्वस्थ होगी बल्कि हमारा देश भी एक विकसित देश बनेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post