बुरहानपुर :— नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव के निर्देशनुसार मंगलवार को नगर निगम द्वारा शहर के डॉ जाकिर हुसैन वार्ड में अवैध अतिक्रमण हटाया गया निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में नगर निगम की टीम द्वारा वार्ड डॉ जाकिर हुसैन में मेहमूद हसन के द्वारा आवैध अतिक्रमण किया गया था उसे नगर निगम की टीम ने हटाया उसके पश्चात नगर निगम द्वारा कई बार नोटिस जारी करने के पश्चात भी उनके द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया था उक्त अतिक्रमण कर्ता के खिलाफ निगम आयुक्त निर्देश के बाद उनका अतिक्रमण बुलडोजर से तोड़ा गया अब्दुल रहमान नाशिर हुसैन को चेतावनी देते हुए कहा कि आगे से अतिक्रमण ना करे निगम ने तीनो पर 2000 रूपये की चालानी कार्यवाही की गई तो वही शौकत गार्डन मैदान के पास भी दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण किया गया था ।
सूचना के आधार पर निगम द्वारा उक्त अतिक्रमण को जेसीबी के द्वारा हटाया गया नगर निगम आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव ने बताया की लोगों को समझाइए दी गई की दुकानों के बाहर अतिक्रमण न करें गंदगी ना करें अन्यथा नगर निगम द्वारा चालानी कार्रवाई की जाइगी जिसके तहत आज कार्रवाई की गई इस कार्यवाही में निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव कार्यपालन यंत्री प्रेम कुमार साहू उपयंत्री गोपाल महाजन अशोक पाटिल अतिक्रमण प्रभारी संजय तिवारी समयपाल अनुज तारे गणेश पाटिल अशोक गोडीयाले और नगर निगम के कर्मचारी उपस्थित थे।
Tags
बुरहानपुर समाचार