सेंट टेरेसा स्कूल में मनाया नशामुक्ति जागरूकता शिविर : छात्रों ने भरे संकल्प पत्र

सेंट टेरेसा स्कूल में मनाया नशामुक्ति जागरूकता शिविर : छात्रों ने भरे संकल्प पत्र
बुरहानपुर (निप्र) : अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर सामाजिक न्याय विभाग एवं पुलिस विभाग के दिशा निर्देशों के अनुसार संपूर्ण जिले में नशा मुक्ति जागरूकता पखवाड़ा मनाया जा रहा है जिसके तहत आज सेंट टेरेसा स्कूल के छात्रों के मध्य नशा मुक्ति के दुष्परिणाम, बचाव एवं सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया गया ।
इस अवसर पर गणपति नाका थाना प्रभारी श्रीमान शिंदे जी ने बताया कि आज के युग में नशाखोरी सबसे बड़ी समस्या है इस समस्या से निपटने के लिए सरकार के साथ समाज और व्यक्तियों सभी को सामूहिक लड़ाई लड़नी होगी। तभी इस समस्या का अंत होगा।
साथ ही विधि एज्युकेशन वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित नशा मुक्ति केंद्र के संचालक डॉक्टर मनोज अग्रवाल द्वारा बताया गया कि नशा वास्तव में एक ऐसा धीमा जहर है, जो हमारे शरीर में धीरे-धीरे प्राणघातक रोगों को जन्म देता है और व्यक्ति को धीमी गति से मृत्यु शैया पर पहुंचा देता है। अकेले हमारे देश में परिवर्ष लगभग 12 से 15 लाख लोगों की नशे की वजह से मौत हो रही है।

कार्यक्रम में नशामुक्ति प्रचार प्रसार सामग्री का वितरण भी किया गया। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान निषेध वाले साइन एज का भी विमोचन किया गया।
कार्यक्रम के पश्चात सभी उपस्थित जनों को नशा न करने की शपथ दिलाई गई एवं संकल्प पत्र भरवा गए। 
इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य,टीचर्स, समाजसेवी मनोज लाधवे,उमा कपूर,पूजा नागड़ा,ईश्वर चौहान,पवन पाटिल , सूरज पान पाटिल,प्रदीप नायके, आदि भी उपस्थित थे।
पुलिस विभाग एवं सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post