नेपानगर: के क्षेत्र ग्राम बाकड़ी मे पानी पीने को न मिलने की समस्या को लेकर शिकायत कर्ता दिलीप निंगवाल के द्वारा पिछले कुछ दिनों पहले पीने के पानी की समस्या को लेकर सीएम हेल्पलाइन 181 पर शिकायत की थी जिसका पीएचई विभाग द्वारा आज तक कोई भी निराकरण नहीं किया गया है ना ही संबधित विभाग द्वारा इस और कोई ध्यान दिया जा रहा है। जिसके संबंध में शिकायत कर्ता दिलीप निंगवाल के द्वारा विभाग को 7 दिनों का समय दिया गया था जो अब तक पूरा नहीं हुवा है।
इस संबंध में शिकायत कर्ता दिलीप निंगवाल ने पीएचई विभाग ईई अधिकारी प्रताप सिंह बुंदेला और उनके विभाग के टेक्नीशियन कर्मचारी कैलाश पाटिल और ग्राम पंचायत बाकड़ी के (सचिव) जितेंद्र तायड़े और (रोजगार सहायक सचिव) देवीलाल निंगवाल को भी इस समस्या के बारे में अवगत करा चुके हैं लेकिन उनके द्वारा भी अभी तक कोई निराकरण नहीं किया गया है। जो की यह समस्या पिछले करीब 6 महीने से ज्यादा हो गई है पिने के पानी को तरस रहे है नल जल योजना फेल हो गई कई माह से हैंड पम्प भी खराब है जंगलो से पिने का पानी लाना पड़ रहा है हेड पम्प पानी की समस्या का हल नहीं निकला उल्टा
वन ग्राम बाकड़ी में सरपंच सचिव के ला परवाही के कारण ग्रामवासी पानी पानी को तरसने लग गये है नल जल योजना के द्वारा पानी कि व्यवस्था है मगर वह भी सही तरीके से पानी नहीं दे पा रहे है ग्रामवासियों का पिने के पानी का एक मात्र सहारा हेंड पम्प है वह भी पिछले छः महीनो से बंद पढ़ा है, पिछले कई माह से हेंड पम्प खराब होने के कारण हम ग्राम वासी पानी पानी को तरस गये है हमारे बहु बेटियों मासूम छोटे छोटे नन्हें मुन्ने बच्चे कड़ी धुप में जंगलो में जाकर खेतो से पैदल चल कर पानी ला रहे है जंगलो में जंगली जानवरो का आना जाना लगा रहता है तेंदुआ भी घूमता है अगर किसी जंगली जानवर ने हमारे बच्चो पर जानलेवा हमला कर दिया या किसी कि जान लेली तो इसका जिम्मेदार कौन होंगा हम तो बर्बाद हो जायेंगे हमारे साथ साथ हमारे पालतू जानवरों का भी बुरा हाल है हमें पिने का पानी नहीं मिल पा रहा तो हम अपने पालतू जानवरों को कहाँ से पानी पिलाये इस समस्या को लेकर ग्रामवासी।मंगलवार कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर भव्या मित्तल कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर समस्या का जल्द से जल्द निराकरण कर इन दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के उपर कठोर से कठोर कार्यवाही कर साथ ही अपने कार्य से निलंबित करने की मांग की।
Tags
बुरहानपुर समाचार