बुरहानपुर :- जिला अस्पताल में सुरक्षा उपायों के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढाई जाये कार्यक्षमता और प्रभावशीलता का आंकलन करते हुए कड़ी निगरानी और सुरक्षा बढ़ाई जाये आवश्यकतानुसार निगरानी प्रणाली अपग्रेड रहे परिसर में स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के लिए बनेे राज्य कानूनों एवं भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं का विवरण एवं उल्लंघन के लिए दण्ड के उल्लेखों का प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शन किया जायें ।
सुरक्षा गार्डो को प्रशिक्षित करें सुरक्षा उपायों के क्रियान्वयन हेतु गत रात्रि लगभग 9 बजे कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी भव्या मित्तल व एसपी देवेन्द्र पाटीदार ने संयुक्त रूप से जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होने निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल प्रबंधन को शासन द्वारा दिये गये निर्देशो के परिपालन में सभी सुरक्षा उपायों का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दियेे और निर्देशित किया जिला अस्पताल के समस्त सुरक्षा गार्डो को टेनिंग दी जाये गार्डो का पुलिस वेरिफिकेशन भी सुनिश्चित किया जाये* कलेक्टर ने निर्देश दिये कि आवासीय परिसर में बाउन्ड्रीवाल निर्मित की जाये एवं स्ट्रीट लाईट की व्यवस्था रहे पुलिस के माध्यम से भी सुरक्षा व्यवस्था की सतत् निगरानी सुनिश्चित रहे अस्पताल चौकी सतत् रूप से सक्रिय रहे जानकारी अनुसार जिला अस्पताल में वर्तमान में 122 सीसीटीवी कैमरे लगे है एवं 22 गार्डो द्वारा अपनी सेवाएं दी जा रही है
अस्पताल संचालकों की बैठक आयोजित
मंगलवार को संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में जिला अस्पताल के अधिकारियों एवं निजी अस्पताल संचालकों की बैठक बुलाई गई थी कलेक्टर भव्या मित्तल ने बैठक में निर्देश दिए कि अस्पताल परिसर में चिकित्सकों एवं कर्मियों की सुरक्षा व्यवस्था माकूल रहे परिसर में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था रहे उन्होंने कहा कि चिकित्सालयों में समिति बनाई जाये जो संस्था में व्यापक सुरक्षा उपायों की योजना बनाने और उन्हें लागू करने का कार्य करेंगी बैठक में एसपी देवेन्द्र पाटीदार डिप्टी कलेक्टर राजेश पाटीदार सीएसपी गौरव पाटील मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश सिसोदिया सिविल सर्जन डॉ. मोजेस नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव सहित निजी अस्पताल के संचालक व अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
Tags
बुरहानपुर समाचार