बुरहानपुर फिर हुआ शर्मशार - बच्ची से दुष्कर्म का एक और मामला आया सामने , आरोपी गिरफ्तार

बुरहानपुर। बुरहानपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में एक 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना का विवरण - 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना बुधवार सुबह दस बजे के आसपास की है। 
पुलिस को दिए बयान में बच्ची और उसके परिजन ने बताया कि पीड़ित बच्ची कक्षा पांचवीं में पढ़ती है। उसकी मां बकरियां चराने का काम करती है और पिता ड्राइवर हैं। आमतौर पर माता-पिता अपने काम पर चले जाते थे और पीड़ित बच्ची सहित तीन भाई बहन अकेले घर में रहते थे।
बुधवार सुबह दस बजे के आसपास भी पीड़िता घर में अकेली थी और आंगन में झाड़ू लगा रही थी। इसी बीच पड़ोस में रहने वाली रमा बाई ने गाली गलौज शुरू कर दी। थोड़ी देर में पीड़ित बच्ची की मां भी घर पहुंची तो उससे भी विवाद शुरू कर दिया।
इस दौरान आरोपित पति, पत्नी और मां ने पीड़ित बच्ची व उसकी मां के साथ जमकर मारपीट की थी और युवक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
घटना के बाद गांव का सरपंच भी मौके पर पहुंचा, लेकिन उसने भी पुलिस को सूचना देने की जगह मामले को दबाने का प्रयास किया। उसने पीड़ित बच्ची और उसके परिवार पर दबाव बनाते हुए कहा कि डाक्टर से कहें कि बच्ची पेड़ से गिर कर घायल हुई है। हालांकि जिला अस्पताल के डाक्टरों को शक हुआ और उन्होंने शाहपुर पुलिस को इसकी सूचना दे दी।
फिलहाल पीड़ित बच्ची की हालत खराब होने के कारण उसे मेडिकल कालेज खंडवा में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। दुष्कर्म के आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित के बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है। इसके बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। 


Post a Comment

Previous Post Next Post