महापौर ने शहर में निर्माणाधीन नालों का किया निरीक्षण , बारिश से पहले सभी नाले नालियों की सफाई करने के निर्देश दिये

बुरहानपुर :—बुरहानपुर नगर निगम महापौर माधूरी अतुल पटेल ने गुरुवार को शहर के समस्त नालों और नालियों का निरीक्षण किया नगर निगम द्वारा शहरी क्षेत्रों में बहने वाले छोटे बड़े नालो से गद निकालना और सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है मानसून सक्रिय हो गया हैं महापौर ने शनवारा चौराहा पर जे एम सी कंपनी द्वारा पानी निकासी के लिए पाइप डालने का कार्य भी किया जा रहा है इस नाले का भी निरीक्षण भी किया तथा बैरीमैदान वार्ड में नाली के चेंबर पाइप बदल कर साफ सफाई करवाई जा रही है गुलमोहर मार्केट के पास में पुराने नगर निगम के सामने भी नालों का निरीक्षण किया गया बारिश के पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए नाले नालियों की साफ सफाई अभियान नगर निगम ने युद्ध स्तर पर शुरु कर दी है बड़े नाले व नालियों में जेसीबी चलाई जा रही है तो कहीं मजदूरों से सफाई करवाई जा रही है ताकि  बारिश के दौरान लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े 

निगम महापौर माधुरी पटेल ने बताया कि प्रत्येक गली मोहल्ले की साफ सफाई नियमित रुप की जाए निगम आयुक्त की देखरेख में कार्य को पूर्ण किया जा रहा है अनेक अधिकारी कर्मचारी व्यवस्था सुचारू बनाने में जुटे हुए हैं जिससे बारिश में पानी निकासी व्यवस्था हो सके जिन नालों नालियों में गंदगी भरी पड़ी है उनकी सफाई की जा रही है बारिश का मौसम बहुत जल्द शुरू होने वाला हैं ऐसे में नगर निगम बुरहानपुर के सभी नाली नालों की सफाई की जा रही है निगम महापौर ने निर्देश दिया कि बारिश शुरू होने से पहले सभी छोटे बड़े नालों की सफाई का कार्य तेजी से करें ताकि पानी का बहाव निर्वाध रूप से हो सके और किसी भी जगह जलभराव की समस्या न हो इस निरीक्षण के दौरान निगम महापौर माधूरी अतुल पटेल पुर्व महापौर अतुल पटेल सहायक यंत्री गोपाल महाजन निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post