बुरहानपुर - पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र कुमार पाटीदार के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश के मार्गदर्शन व नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के नेतृत्व में गठित टीम में कुंडी भंडारा क्षेत्र में हुए अंधेकत्ल का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दिंनाक 25.05.24 को कुंडी भंडारा क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का अधजला शव मिला जिस पर थाना लालबाग पर मर्ग क्रं. 16/2024 का कायम कर जांच में लिया गया ।
जांच के दौरान शव के पेंट के पीछे की जेब में एक पर्स में हूसन सिंह पिता गंगाराम निवासी सैनिक नगर, आगरा (उ.प्र.) का आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज व मोबाईल नंबर मिले। जिसके आधार पर जांच करते पाया गया कि हूसन सिंह पिता गंगाराम जो पूर्व में आर्मी में पैरा कमांडों था, आगरा उत्तरप्रदेश का निवासी होकर वर्तमान में पनवेल में अपने पार्टनर गणेश शर्मा के साथ मिलकर एक होटल का संचालन कर रहा था। पुलिस टीम द्वारा पनवेल रवाना होकर हुसन के पार्टनर गणेश शर्मा को पकड़ा। जिससे सख़्ती से पूछताछ करते उसने बताया कि हुसन और उसने मिलकर हुसन की पहचान छिपाने के आशय से एक अज्ञात व्यक्ति को मनमाड़ से बुरहानपुर कुंडी भंडारा तरफ लाकर खेत में शराब पीलाकर गला घोंटकर मार डाला तथा उक्त अज्ञात व्यक्ति की पहचान छुपाने के आशय से उस पर पेट्रोल डालकर जला दिया।
हूसन पिता गंगाराम एवं गणेश शर्मा द्वारा धारा 302, 201,120 बी,34 भादवि का अपराध घटित किया जाना पाया जाने से अपराध क्र. 225/24 का पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया ।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही :-
उक्त अज्ञात व्यक्ति का अधजला शव मिलने की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री देवेन्द्र कुमार पाटीदार के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश के मार्गदर्शन में श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम द्वारा अज्ञात व्यक्ति की शिनाख्तगी करते पहचान नहीं हो सकी। शव की तलाशी के दौरान अज्ञात पुरूष के शव की पेंट की जेब में मिले आधार कार्ड, अन्य दस्तावेज व मोबाईल नंबर से संपर्क कर उनके परिजन गंगाराम एवं प्रद्युमन से शव की पहचान कराई गई। जिन्होंने अज्ञात शव के हाथ पर बने टेटू एवं शारीरिक लंबाई के आधार पर शव हूसन का होने से इंकार किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि हूसन के साथ उसका पार्टनर गणेश शर्मा मिलकर पनवेल में एक होटल संचालन करते है। पुलिस टीम पनवेल रवाना हुई । जहां गणेश शर्मा से सख्ती से पूछताछ की गई। गणेश शर्मा ने बताया कि हूसन पिता गंगाराम और उसके द्वारा दिनांक 22.05.24 को महाराष्ट्र के मनमाड से एक लेबर जो शराब में था। उसे शराब व मजदूरी देने का लालच देकर बुरहानपुर लाये व उसे कुंडीभंडारा क्षेत्र में खेत में लाकर दोनों ने मिलकर उसे शराब पीलाकर उसका गला दबा दिया और उसकी पहचान छुपाने के उद्देश्य से पेट्रोल डालकर उसे जला दिया।
हूसन द्वारा अपना आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज अज्ञात मृतक के शव की पेंट की पीछे की जेब में रख दिये। उक्त अंधे कत्ल का खुलासा होने से आरोपी गणेश शर्मा को गिरफ्तार किया गया है तथा अन्य आरोपी हूसन की गिरफ्तारी हेतु टीमें अन्य राज्यों में तलाश हेतु भेजी गई है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम :-
01- गणेश पिता रामनाथ शर्मा नि. प्रेम नगर, नागलुई मुबारकपुर, नई दिल्ली।
सराहनीय भूमिका :-
उक्त अंधेकत्ल के खुलासे में निरी. अमित सिंह जादौन,
उनि परसराम पटेल, प्रआर0 अजय वारूले, प्रआर0 विक्रम चौहान, आर. नितेश व सायबर टीम के आर. दुर्गेश पटेल, सत्यपाल बोपचे, ललित चौहान, शक्ति सिंह तोमर की विशेष भूमिका होकर टीम में सउनि दिलिपसिंह, प्रआर. भरत देशमुख, प्रआर. जितेन्द्र सकवार, आर. पंकज पाटीदार, आर. महेश प्रजापति, आर. अक्षय दुबे की सराहनीय भूमिका रही ।
Tags
बुरहानपुर समाचार
