बुरहानपुर :- बुरहानपुर जिले में आए दिन अवैध बिना परमिशन कॉलोनी का कारोबार बड़ी तादाद में फल फूल रहा है यहां कॉलोनी नईजरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं प्रशासन की नाक के नीचे ही बिना खौफ डर के अपने कारोबार को अंजाम दे रहे हैं जिसको लेकर गुरुवार को जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली बुरहानपुर के जिला न्यायालय के पास ग्राम मोहम्मदपुरा के खसरा नंबर 187/3 रकबा 1.94 हैक्टेयर कृषि भूमि पर हेमलाल पिता गणपत निवासी रास्तीपुरा द्वारा बिना किसी अनुमति के कॉलोनी का निर्माण काटी जा रही थी सूचना मिलने पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बुरहानपुर पल्लवी पुराणिक के नेतृत्व में कार्यवाही की गई राजस्व विभाग की टीम द्वारा अवैध कॉलोनी पर जेसीबी चलाकर बाउन्ड्रीवाल और सड़क तोड़ी गई खेत मालिक का कहना था कि निर्माण कार्य पंचायत की परमिशन से करा रहे हैं लेकिन पंचायत की परमिशन भी नहीं दिखा पाया तब एसडीएम पल्लवी पुराणिक ने तहसीलदार रामलाल पगारे से कहा कि इसकी शिकायत पुलिस में भी दर्ज कार्यवाही की जाये
एसडीएम पुराणिक ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायत मिली कि मोहम्मदपुरा में एक खेत मालिक कॉलोनी काट रहा है उक्त भूमि पर बिना परमिशन के सिमेंटेड बाउंड्रीवॉल और नाले पर पुलिया निर्माण कर सड़क बनाकर छोटे छोटे प्लॉट काटे जा रहे थे मौके पर पहुंचकर यहां बनाई गई बाउंड्रीवाल जो अवैध थी उसे तुड़वा दिया गया है एफआईआर भी कराएंगे शहर में जहां भी बिना अनुमति कॉलोनियां काटी जा रही है सभी की जांच
कराई जाएगी खेत मालिक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करने के लिए तहसीलदार को निर्देश कर दिया गया है इस दौरान तहसीलदार रामलाल पगारे भी उपस्थित रहे।
Tags
बुरहानपुर समाचार