गर्मियों के दिनों में हाई यूरिक एसिड में कौन से फल खा सकते हैं?

हाई यूरिक एसिड में कौन से फल खा सकते हैं?

जामुन- गर्मी में काले जामुन का भी सीजन होता है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर जामुन हाई यूरिक एसिड में फायदेमंद साबित होते हैं। जामुन मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते है। इससे बॉडी की सूजन कम होती है और एसिड लेवल भी बैलेंस में रहता है। हाई यूरिक एसिड के मरीज जामुन खा सकते हैं।

चेरी- यूरिक एसिड के मरीज के लिए कौन सा फल सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है, तो इसका जवाब है चेरी। जी हां चेरी में एसिड को कंट्रोल करने वाले तत्व पाए जाते हैं। रेड चेरी में विटामिन बी-6, विटामिन ए, विटामिन के, विटामिन सी, विटामिन ए और विटामिन बी पाया जाता है। चेरी में कई मिनरल होते हैं जो हाई यूरिक एसिड को कम करते हैं।

केला- यूरिक एसिड के खतरे से बचना है तो रोजाना केला खाएं। केले में प्यूरीन कम होता है। केला खाने से हाई यूरिक एसिड को कम किया जा सकता है। गाउट की समस्या में भी केला फायदा करता है। केला खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी भी मिलती है।

कीवी- खट्टे और रसीले फल यूरिक एसिड में खाने हैं तो कीवी खा सकते हैं। कीवी का सेवन यूरिक एसिड को कंट्रोल करता है। कीवी खाने से विटामिन सी, विटामिन ई, पोटेशियम, और फोलेट मिलता है। इससे शरीर में जमा टॉक्सिन बाहर निकाल जाते हैं। रोजाना कीवी खाने से यूरिक एसिड को कंट्रोल किया जा सकता है।

सेब- गर्मी हो या सर्दी सेब हमेशा फलों की दुकान पर मिलता है। हाई फाइबर में सेब फायदेमंद फल होता है। इससे पाचन में सुधार आता है। सेब खून में यूरिक एसिड को इकठ्ठा होने से बचाता है। सेब खाने से यूरिक एसिड का असर कम होता है और डेली वर्क के लिए एनर्जी मिलती है। डॉक्टर रोज एक सेब खाने की सलाह देते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Post a Comment

Previous Post Next Post