खाना खाने के बाद डकार क्यों आती है ? आइए जानते हैं डकार से बचने के उपाय

डकार पेट से गैस निकलने की एक क्रिया है. यह एक आम बात है, जो हर व्यक्ति को आती है.खाने या पीने के दौरान हवा अंदर चली जाती है और एसोफेगस में जमा हो जाती है. फिर एसोफेगस के जरिए ही यह हवा डकार के रूप में बाहर निकलती है. 

खाना खाने के बाद डकार क्यों आती है ?

1. जल्दी खाना

कई लोग खाना खाने या कुछ भी पीने में जल्दबाजी करते हैं. कई लोग जल्दी खाने की वजह से बड़े बाइट लेते हैं, जिसके कारण डकार आने की समस्या बढ़ सकती है. जल्दी खाने से डाइजेशन पर असर पड़ता है. खाना खाने या जल्दी-जल्दी पीने से हवा पेट में चली जाती है और बार-बार डकार आने लगती है.

2. चबाते समय मुंह खोलना

खाना खाते समय बोलने, मुंह खोलने, हंसने या जम्हाई लेने से हवा पेट में चली जाती है. अतिरिक्त हवा पेट में गैस और सूजन पैदा कर सकती है, जिससे अपच, पेट दर्द और डकार जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

3. पेट में गैस या कब्ज

गैस या कब्ज की समस्या से परेशान लोगों को डकार आने की समस्या ज्यादा होती है. डाइजेशन ठीक न होने से पेट से जुड़ी कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं. एक बार में बहुत ज्यादा खाने से पाचन तंत्र पर प्रभाव पड़ सकता है, जिससे गैस और अपच हो सकती है. पेट में गैस होने से यह डकार के रूप में बाहर निकलती है. ऐसे में खानपान पर ध्यान देना जरूरी है.

4. खाली पेट रहना

कई बार भूखे रहने से पेट में एसिड का लेवल बढ़ जाता है. यह एसिड पेट की दीवारों को परेशान कर सकता है और गैस बनने का कारण बन सकता है.खाली पेट रहने से पेट में हवा भर सकती है, जो डकार के जरिए शरीर से बाहर निकलती है. इसके अलावा जंक फूड या कार्बोनेटेड पेय का सेवन करने से भी यह समस्या हो सकती है. लेक्टोज इनटॉलरेंज, इरिटेबल बाउल सिंड्रोम और अल्सर जैसी पेट की बीमारियां के कारण भी डकार की समस्या हो सकती है.

5. जरूरत से ज्यादा खाना

जरूरत से ज्यादा खाना खाने से पेट की दीवारों पर दबाव बढ़ जाता है और गैस बनने लगती है.इससे बार-बार डकार आने लगती है. ऐसे में ओवरइंटिग करने से बचें. दिनभर में थोड़ा-थोड़ा खाना बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है.

डकार से बचने का उपाय

• जल्दी-जल्दी खाना खाने से हवा निगलने की संभावना बढ़ जाती है, जिससे गैस और डकार हो सकती है. धीरे-धीरे खाएं और हर निवाले को अच्छी तरह से चबाएं.
• एक बार में बहुत ज्यादा भोजन करने से पाचन तंत्र पर दबाव पड़ सकता है, जिससे गैस और डकार हो सकती है. दिन में तीन बार छोटे-छोटे भोजन करें और भूख लगने पर ही खाएं.
• फलियां, पत्तागोभी, ब्रोकोली, कार्बोनेटेड पेय गैस पैदा कर सकते हैं. ऐसे में इनका सेवन सीमित मात्रा में करें.
• भरपूर मात्रा में पानी पीने से पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है, जिससे कब्ज की समस्या से राहत मिलती है और डकार की दिक्कत नहीं होती है.
• तनाव पाचन क्रिया को प्रभावित कर सकता है और गैस पैदा कर सकता है. ऐसेमें योग, ध्यान या गहरी सांस लेने से तनाव को कम किया जा सकता है.
• धूम्रपान करने से हवा निगलने की संभावना बढ़ जाती है, जिससे गैस और डकार हो सकती है.
• खाने के तुरंत बाद एक्सरसाइज करने से पेट में गैस हो सकती है, जिससे डकार आ सकती है. ऐसे में खाने के तुरंत बाद एक्सरसाइज करने से बचें.
• प्रोबायोटिक्स युक्त सप्लीमेंट या दही का सेवन करने से डकार कम करने में मदद मिल सकती है.
• खाना खाने के बाद टहलने से पाचन में सुधार होता है.
• धूम्रपान, सिगरेट और शराब के सेवन से परहेज करें.

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Post a Comment

Previous Post Next Post