दुष्कर्मी हत्यारे के घर और दुकान पर चला प्रशासन का हथौड़ा, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

बुरहानपुर। शिकारपुरा थाना क्षेत्र में 6 वर्षीय बालिका के साथ बलात्कार और हत्या करने वाले आरोपी के मकान और दुकान पर जिला प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की है।शहरवासियों की मांग के बाद गुरुवार 11 बजे से यह कार्रवाई चल रही है। 

जिला प्रशासन द्वारा अवैध कब्जे को चिन्हित कर तोड़ा जा रहा है । सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात किया गया। क्षेत्र में ड्रोन से नजर रखी जा रही है।
इससे पहले नगर निगम की ओर से एक नोटिस जो 21 मई का है। यह नोटिस आरोपी के मकान पर चस्पा किया गया था। मकान आरोपी के पिता के नाम पर है। नोटिस में उल्लेख किया गया कि मकान नगर निगम की बिना अनुमति बनाया गया है। अवैध आरसीसी भवन निर्माण है। जिसे हटाने के लिए सूचना जारी की गई। मकान को खाली करने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया था।

घटना के बाद शहर के लोगों में काफी आक्रोश था। लोगों की मांग थी कि आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाया जाए,इसको लेकर कल ही लगभग 3000 हजार लोगों के हुजूम ने रैली निकाल कर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा था।

जिसको देखते हुए जिला प्रशासन ने आरोपी के मकान को और उसकी मैकेनिक की दुकान को बुलडोजर से तोड़ दिया है।
आरोपी का मकान तोड़ने के लिए करीब 300 से ज्यादा अफसर, कर्मचारियों का अमला लगा है। जिसमें करीब 200 पुलिस बल है। इस कार्रवाई में पुलिस, राजस्व, बिजली कंपनी, नगर निगम का अमला शामिल है। पूरा एरिया छावनी में तब्दील हो गया है। मौके पर एडिशनल एसपी एएस कनेश, सीएसपी गौरव पाटिल, नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव, तहसीलदार रामलाल पगारे सहित अन्य अफसर मौजूद हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post